Sign up to save your podcasts
Or

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नदियों को जोड़ने की केन-बेतवा परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय केबिनेट का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 44 हजार 605 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने पर मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सागर, दतिया, शिवपुरी, विदिशा और रायसेन जिले लाभान्वित होंगे। साथ ही 103 मेगा वाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न होगी।
2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गंजबासोदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाना मेरा सपना है। इसके लिए सभी कार्य पूरे कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुझे स्मार्ट सिटी के काम के बारे में शिकायतें मिली हैं। मेरे द्वारा 2018 में स्वीकृत किए गए जो कार्य शुरू ही नहीं हुए, उनकी जाँच करवाकर पूरा कराया जाएगा। काम प्रारंभ नहीं करने वाली एजेंसी का ठेका निरस्त कर नई एजेंसी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान गंजबासौदा में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
3. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की जागरूकता जनता के सहयोग से टीकाकरण महाअभियान में रिकार्ड वैक्सीनेशन के लिये प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये निरंतर चलाये जा रहे महाअभियानों से हम शीघ्र ही शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना सुनिश्चित कर लेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य में जनता का सहयोग भी जरूरी है। बुधवार 8 दिसम्बर को चलाये गये टीकाकरण महाअभियान में 81,355 नागरिकों ने पहला डोज और 12,28,213 नागरिकों ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है।प्रदेश को मिली इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश का जनभागीदारी मॉडल अहम रहा है।
4. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक संदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में आज जिस हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र कांस्टेबल शहीद जितेंद्र कुमार ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राण गंवा दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
By JansamparkMP1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नदियों को जोड़ने की केन-बेतवा परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और केंद्रीय केबिनेट का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 44 हजार 605 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के पूरा होने पर मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सागर, दतिया, शिवपुरी, विदिशा और रायसेन जिले लाभान्वित होंगे। साथ ही 103 मेगा वाट जल विद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न होगी।