Sign up to save your podcasts
Or

1 प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित कर नौवीं किस्त किसानों के खाते में जारी की | मप्र के 81 लाख 18 हज़ार किसानों के खातों में 'किसान सम्मान निधि'के ₹1623 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई | मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj वर्चुअली शामिल हुए |
2 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन में निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की समीक्षा कर कहा है कि निजी विश्वविद्यालयों में छात्र हित संरक्षण में विनियामक आयोग प्रभावी भूमिका निभायें। समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी हो।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 15 नवम्बर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन शासकीय अवकाश रहेगा और पूरे प्रदेश में जनजातीय संस्कृति, परम्परा और जीवन मूल्यों, रोजगार और अर्थ-व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
4 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा परिसर में बांस आधारित फाइबर बोर्ड से बनी वस्तुओं और फर्नीचर का अवलोकन किया।
5 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश में कोरोना और टीकाकरण की स्थति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए |
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बाढ़ रहत कार्यों के लिए बनाई गई टास्क फ़ोर्स की बैठक में शामिल हुए |
7 संचालक, महिला-बाल विकास श्रीमती स्वाती मीणा नायक ने जानकारी दी है कि कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों की जानकारी नियमित रूप से "बाल स्वराज'' पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सूचित किया गया है।
8 उच्च शिक्षा विभाग कोरोना काल में परीक्षा देने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और अवसर देगा। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जारी निर्देशों में कहा गया है कि ओपन बुक परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
By JansamparkMP1 प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित कर नौवीं किस्त किसानों के खाते में जारी की | मप्र के 81 लाख 18 हज़ार किसानों के खातों में 'किसान सम्मान निधि'के ₹1623 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई | मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj वर्चुअली शामिल हुए |