Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की 9/9/2021


Listen Later

1. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्म- दिवस 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को शपथ ली थी और अब प्रधानमंत्री हैं। इस बार उनका 71वां जन्म दिन है। उनके सुशासन देने के लगातर सफल 20 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इसे धूमधाम से मनाया जाएगा।

2. मध्यप्रदेश में मक्का, धान और गन्ना आदि से इथेनॉल निर्माण के लिए इकाइयों की स्थापना पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आशय इच्छा जताई है। वे प्रदेश में प्रस्तावित इथेनॉल पॉलिसी पर विचार-विमर्श कर रहे थे। 

3. राज्य शासन ने मध्यप्रदेश गौपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कार्य परिषद् के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को राज्य शासन के मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। 

4. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लगभग 84 प्रतिशत निम्नदाब कनेक्शनों का बिल भुगतान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो रहा है। इस तरह से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ता बिजली बिल के भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर रहे हैं। 

5. किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने रबी की फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा किसान हितैषी फैसला लेते हुए गेहूँ, चना, जौ, मसूर, सरसों और कुसुम के फूल के समर्थन मूल्य में 35 रूपये से 400 रूपये की उल्लेखनीय वृद्धि की गयी है।

6. मध्यप्रदेश राज्य लोड डिस्पेच सेंटर जबलपुर पॉवर सेक्टर में सायबर क्राइसिस प्रबंधन योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस प्रणाली को लागू करने का लाभ यह है कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी का समूचा सिस्टम बाहरी सायबर अटैक से सुरक्षित रहेगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP