Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast खबरें प्रदेश की...


Listen Later

मध्यप्रदेश की दिनभर की सारी न्यूज़ अपडेटस के लिए सुनिए MP Highlights - ख़बरें प्रदेश की 

1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास से ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रदुम्न सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। 

2. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में विद्या भारती मध्यक्षेत्र शैक्षणिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान "अक्षरा" भवन का लोकार्पण किया।

3. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश वृक्षारोपण प्रोत्साहन विधेयक 2021 के प्रस्तुतीकरण हेतु आयोजित बैठक में भाग लिया। 

4. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में आज भोपाल स्थित स्मार्ट पार्क में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

5. स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में सिंगल क्लिक के माध्यम से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया।

 6 वंही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 26 जुलाई से कक्षा 11वीं  तथा 12वीं की कक्षाएँ आधी क्षमता से आरम्भ की  जाएंगी। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है, पर वर्तमान में प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।   

आज ख़बरों में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे नयी अपडेट्स के साथ  सुनते रहिये MP Highlights- ख़बरें प्रदेश की

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP