मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की घटना पर निवास कार्यालय में उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक कर, मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि संपूर्ण प्रदेश में रामनवमी अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाई गई ।लेकिन खरगोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। उन्होंने कहा दंगाई छोड़े नहीं जाएंगे ,कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों को कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं।
जिन्होंने पत्थर चलाएं हैं, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है, उन को दंडित किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति हो या निजी संपत्ति जितना नुकसान हुआ है, उतनी वसूली दंगाइयों से की जाएगी । मध्यप्रदेश में लोक और निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण और नुकसानी की वसूली अधिनियम पारित किया है। उन्होंने कहा कि हम क्लेम ट्रिब्यूनल का गठन कर रहे हैं ।नुकसान का आकलन कर ,वसूली की जाएगी तथा कठोरतम दंड दिया जाएगा ।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम कहुला में राज्य स्तरीय जल संसद एवं जल अभिषेक अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 5 हजार से अधिक अमृत सरोवरों एवं पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में 10 हज़ार कार्यों का शुभारंभ किया। प्रदेशभर की 60 विकासखंड में मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान की आयोजना का अनावरण किया। 'जल अभिषेक अभियान' वर्षा के जल का संरक्षण करने और भू-जल संवर्धन से जुड़ा हुआ है। आज कार्यक्रम में ऐसे जल योध्याओं का सम्मान किया गया जिन्होंने जल संचय का अभिनव कार्य कर विकास की नई कहानी लिखी है। जल संसद में उपस्थित सभी को जल-संरक्षण एवं जल-संवर्धन की शपथ दिलाई।
आज महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर दमोह जिले में महात्मा ज्योतिबा फुले राज्य स्तरीय पुरस्कार अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। सीएम श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई की जीवनी जोड़ी जाएगी। शिक्षा, स्वरोजगार, नोकरी सभी के लिए मध्यप्रदेश सरकार खड़ी है। साथ ही कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवेधानिक आयोग का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फुले जी द्वारा छुआछूत, नारी शिक्षा व किसान कल्याण के लिए किये गए संघर्ष ने समाज को जो राह दिखाई है उस पर चलने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्ना जिले के ग्राम बनौली में आयोजित कुआंताल मेला महोत्सव में ₹ 4O4 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही पन्ना जिले के ग्राम बनौली में आयोजित कुआंताल मेला महोत्सव का कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। सीएम श्री चौहा ने कंकाली मैया के दर्शन किए और मध्यप्रदेश के कल्याण की कामना की।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य श्री देवव्रत और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 13 अप्रैल को कृषि विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला होगी। प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विभाग श्री के.सी. गुप्ता ने बताया है कि यह कार्यशाला प्रदेश को कृषि में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए शून्य बजट "प्राकृतिक कृषि पद्धति" पर केन्द्रित होगी। इसमें विषय-विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर शासकीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, वेबकास्ट, यू-ट्यूब, फेसबुक लाइव आदि के माध्यम से किया जाएगा।
तो आज एम् पी हाईलाइट में इतना ही मिलते हैं अगली update के साथ सुनते रहें एम् पी हाईलाइट खबरें प्रदेश की