1 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj13 अक्टूबर 2021,दोपहर 03:00 बजे मिंटो हॉल, भोपाल में यूपीएससी में चयनित बच्चों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे ।
2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर को पन्ना के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान पन्ना के बलदाऊ जू, किशोर जू, जगन्नाथ स्वामी जू सहित समस्त मंदिरों के दर्शन कर धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्राणनाथ मंदिर पहुँचकर शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल भी होंगे।
3 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज ही सुरक्षा की गारंटी है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए सजग रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से जिले के प्रभारी अधिकारियों के साथ कोविड नियंत्रण एवं टीकाकरण की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे।
4 मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj 14 अक्टूबर मिंटो हॉल, भोपाल दोपहर 03:00 बजे लाड़ली लक्ष्मी उत्सव प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे।
5 मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर भोपाल के मिंटो हाल में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर कहा कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए भरपूर प्रयास किये जाना जरूरी हैं। बेटियों को केवल पूजना ही नहीं बल्कि उन्हें बचाना और सबकी लाड़ली बनाना हमारी जिम्मेदारी है।
6 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीएम राइज स्कूल एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके क्रियान्वयन के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए शिक्षक प्रशिक्षण का कार्य भी पूरी गंभीरता से किया जाए। प्रथम चरण में प्रदेश में अप्रैल 2022 से प्रारंभ होने वाले शिक्षण-सत्र में कक्षा एक से 12वीं तक शिक्षण व्यवस्था वाले 350 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ होंगे
7 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने मरीजों से वर्चुअली संवाद किया। मंत्री डॉ. चौधरी ने कल नीमच और धार चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की और अस्पताल में दिये जा रहे उपचार एवं व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
8 भिण्ड जिले में 5 करोड़ 4 लाख 24 हजार रूपये की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण किया जायेगा। भिण्ड जिले के प्रभारी परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में स्वीकृति आदेश जारी किये गये हैं।