Jansampark Madhya Pradesh

MP Highlights Podcast ख़बरें प्रदेश की 26/10/2021


Listen Later

1 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज भोपाल हाट में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित स्वयं सिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि समावेशी विकास का आधार लघु एवं कुटीर उद्योग कला का सम्मान दिल खोलकर किया जाना चाहिए। 

2 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अभियान में जब सभी नागरिक सम्मिलित होकर प्रयास करते हैं तो परिणाम अदभुत होते हैं। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन में हुई जन-भागीदारी से अब तक 4 करोड़ 97 लाख 87 हजार 412 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और एक करोड़ 91 लाख 42 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। दिसम्बर 2021 तक प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे प्रदेशवासियों को जल्द ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित कवच प्राप्त हो सकेगा। 

3 खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में संचालित महिला हॉकी अकादमी सहित खेल परिसर की समस्त सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा इस काम में प्रदेश के पुराने हॉकी सितारों की भी मदद ली जाए। खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत बच्चों से अधिकारी प्रतिदिन संपर्क में रहकर उनकी समस्यायें दूर करें। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधायें मुहैया कराने में सरकार कोईकसर नहीं छोड़ेगी। 

4 प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा रबी सीजन में विद्युत प्रदाय हेतु वितरण ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्य योजना पर अमल प्रारम्भ कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि तीनों वितरण कम्पनियों में स्थापित एनएबीएल प्रमाणित परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से नवीन एवं रिपेयर्ड वितरण ट्रांसफार्मर के शत-प्रतिशत परीक्षण से गुणवत्ता सुनिश्चित होगी। साथ ही फेल्योर दर में कमी आएगी। 

5 आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सैनिक कल्याण संचालनालय भोपाल द्वारा ईदगाह हिल्स भोपाल कैंसर अस्पताल में 28 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से रक्तदान शिविर और जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यशवंत कुमार सिंह ने कहा है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में हमारा छोटा सा सहयोग अन्य जरूरतमंदों का जीवन बचा सकेगा।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Jansampark Madhya PradeshBy JansamparkMP