Naami Giraami

Naami Giraami

Download on the App Store

All Naami Giraami episodes

  • कहानी नकली नोट छापकर ब्रिटिश हुकूमत की कमर तोड़ने वाले गुमनाम क्रांतिकारी-कवि की: नामी गिरामी, Ep 261
    'पूर्वी' गीत-शैली के बादशाह, लोक-रंगकर्मी भिखारी ठाकुर के गुरु, क्रांतिकारी और कवि महेंदर मिसिर को समाज ने क्यों भुला दिया? महेंदर मिसिर की गायकी में वह क्या खूबियां थी कि जिसके लिए तवायफों ने अपने गहने उतार दिए? एक कवि-गायक को नकली नोट क्यों छापने पड़े? सुनिए महेंदर मिसिर के जीवन के लगभग सभी पहलूओं को 'नामी गिरामी' में.
    18 min
  • लाहौर दिल्ली में जिनके नाम से अस्पताल हैं वो सर गंगाराम कौन थे?: नामी गिरामी, Ep 260
    सर गंगाराम जिन्हें Father of Modern Lahore कहा गया, गंगा राम सिर्फ और सिर्फ़ इमारत और शहर बनाने में रूची नहीं रखते थे, उनका मकसद था वो बेहतर समाज बनाए. समाज सेवा के काम के लिए अंग्रेज़ी हुकूमत ने पहले उन्हें राय बहादुर का खिताब दिया और फिर ‘सर’ की उपाधी दी, सुनिए उनकी कहानी ‘नामी गिरामी’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    17 min
  • चीन को चकमा दे सिक्किम को भारत में मिलाने वाले पहले RAW चीफ की कहानी: नामी गिरामी, Ep 259
    देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानि रॉ (RAW) के पहले प्रमुख आर. एन. काव (RN Kao) आज़ादी से लेकर IB के गठन, 1971 युद्ध, RAW के गठन, इंदिरा गांधी की हत्या जैसी घटनाओं के प्रत्यक्ष गवाह थे. काव के दिमाग और कुशल रणनीति की वजह से ही भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को एक अलग पहचान और कामयाबी मिली. दुनियाभर में भारत के मास्टरस्पाई के नाम से मशहूर RN Kao की दिलचस्प कहानी, सुनिए 'नामी गिरामी' के इस एपिसोड में.

    प्रड्यूस: अतुल तिवारी
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    15 min
  • भारतीय राजनीति का 'किंगमेकर' कॉमरेड जिसने रूस के राष्ट्रपति को सुना दिया: नामी गिरामी, Ep 258
    आज कहानी उस नेता की जिसने 44 सालों की अपनी सियासत में लाल परचम को देश की राजनीति में प्रासंगिक बनाए रखा. आज भी जिसे लोग किंगमेकर के नाम से याद करते हैं. सुरजीत सिर्फ भाषण देने वाले, मार्क्स और लेनिन को कोट करने वाले किताबी कॉमरेड नहीं थे. जमीन की सच्चाई जानते थे. वो बेहद महीन राजनेता थे. उन्हें वीपी सिंह, मुलायम, मायावती से लेकर जयललिता और अमर सिंह तक से बात करने से गुरेज नहीं था. केंद्र में कई सरकार बनवाने में सुरजीत का हाथ रहा, सुनिए उनकी कहानी 'नामी गिरामी' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रड्यूसर- अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स- नितिन रावत
    21 min
  • सरकार से बंदूकें खरीदकर सरकार को ही बेचने वाला इंडस्ट्रियलिस्ट: नामी गिरामी, Ep 257
    जे पी मॉर्गन अमेरिका का सबसे प्रभावशाली इंसान थे, उन्होंने देश को पहले भी एक बार आर्थिक संकट से निकाला था, दुनिया का पहली बिलियन डॉलर कंपनी बनाने वाला, जिसके बारे में कहा जाता था कि उसने अमेरिका को खरीद लिया है और शेयर बाज़ार उसके इशारे पर नाचता था, 'नामी गिरामी' में जे पी मॉर्गन की कहानी सुनिए जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्स- कपिल देव सिंह
    16 min
  • बीड़ी धौंकने वाला कवि, जिसने नेहरू की मौत पर कहा- 'पार्टनर! अब फासिज्म आ जाएगा': नामी गिरामी, Ep 256
    गजानन माधव मुक्तिबोध का नाम कविता की प्रगतिशील धारा और समकालीन विचारधारा के सबसे प्रासंगिक कवियों में क्यों शुमार है, गजानन माधव मुक्तिबोध का व्यक्तित्व और जीवन कैसा रहा, उनके नाम में 'मुक्तिबोध' शब्द जुड़ने की कहानी क्या है, ''पार्टनर! तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है?'' ये पंक्ति इतनी मशहूर कैसे हुई, मुक्तिबोध की कविताओं-कहानियों की विशेषता क्या है और हरिशंकर परसाई से लेकर विनोद कुमार शुक्ल के साथ उनके रिश्ते कैसे थे और जवाहर लाल नेहरू के बारे में वो क्या सोचते थे, सुनिए 'नामी गिरामी' के इस एपिसोड में नितिन ठाकुर से.

    प्रड्यूस: अतुल तिवारी
    साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
    19 min
  • सबको हराने वाला NTR कैसे पत्नी के प्यार में सब हार गया?: नामी गिरामी, Ep 255
    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, तेलुगुदेशम पार्टी के संस्थापक और तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार नंदमूरी तारक रामा राव ने राजीव गांधी की लहर में भी अपने क़िले को संभाले रखा, रथ यात्रा पॉलिटिक्स की शुरुआत की और अपनी पत्नी के प्यार में सब लुटा दिया. 300 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय, डायरेक्शन, स्क्रीन प्ले करने के बाद NTR ने सात सालों तक आंध्रप्रदेश की सत्ता संभाली, सुनिए NTR की कहानी, जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रोड्यूस- कुंदन
    साउंड मिक्स- सचिन द्विवेदी
    18 min
  • जेल जाने, बम बनाने और जीवन की धज्जियां उड़ाने वाले साहित्यकार अज्ञेय की कहानी : नामी गिरामी, Ep 254
    अज्ञेय—वो विद्रोही लेखक, जिसने साहित्य और जीवन—दोनों ही में परंपराओं को तोड़ा. हिंदी साहित्य के प्रमुख हस्ताक्षर रहे अज्ञेय का रचनाकर्म, जीवन के तमाम प्रसंगों और आयामों से समृद्ध है. सुनिए अज्ञेय के जीवन की दिलचस्प कहानी 'नामी गिरामी' में.

    प्रड्यूसर : अतुल
    साउंड मिक्स : कपिल
    20 min
  • लिंकन को गोली मारने वाले एक्टर ने उसे तानाशाह क्यों कहा?: नामी गिरामी, Ep 253
    अब्राहम लिंकन को गुज़रे 150 साल हो चुके हैं, उनके बाद 30 और राष्ट्रपतियों ने देश की कमान, मुश्किल वक़्त में संभाली है. लेकिन आज भी, लिंकन को उनकी लीडरशिप एबिलिटी के लिए याद किया जाता है... मिसालें दी जाती हैं.लिंकन के सम्मान में अमेरिकी करेंसी के एक सेंट और पांच डॉलर पर लिंकन की तस्वीर लगाई गई है... माउंट रशमोर में पहाड़ पर उकेरे गए चार राष्ट्रपतियों के चेहरों में एक चेहरा लिंकन का भी है, ऐसा क्या ख़ास किया था लिंकन ने, सुनिए 'नामी गिरामी' में.
    16 min
  • मोनालिसा कैसे लियोनार्डो दा विंची से भी ज़्यादा मशहूर हो गई?: नामी गिरामी, Ep 252
    मोनालिसा एक पेंटिंग के साथ-साथ कला जगत के लिए एक पहेली भी है. लगभग 500 साल पहले बनाई गई इस पेटिंग को लेकर आज भी कई थ्योरिज़ गढ़ी जाती हैं. मोनालिसा में कितनी बारीकियां छिपी हैं, उसे वही समझ सकता है जो रंगों के इस्तेमाल, बैठने के तरीके, आंखों की रौशनी, पीछे बनी वादियों को अलग-अलग कर परत दर परत अलग कर सके, कैसे एक पेंटिंग उसे बनाने वाले से बड़ी बन गई, सुनिए नामी गिरामी में किस्सा उस कलाकार लियोनार्डो दा विंची की जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से.

    प्रोड्यूसर- कुंदन
    साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह
    13 min