Dhindhora

Nahi Jaanta Main


Listen Later

दोस्तों भिलाई नगर केवल लौह नगरी के नाम से ही प्रसिद्ध नहीं है इस नगर ने विश्व कला जगत को एक से बढ़ कर एक प्रतिभाशाली कलाकार भी दिये हैं ये सभी सम्पूर्ण विश्व के सतरंगी आसमान में चाँद तारों की भांति जगमगा रहे हैं उसी जगमगाहट की एक रोशनी का नाम है *कँचन सेन शर्मा* जिन्होंने *dhindhora* की इस गीत को ना केवल लिखा बल्कि कंपोज़ भी किया है । कंचन भिलाई की निवासी तथा आईआईटी मुंबई की एक रिसर्च स्कॉलर है। बचपन से ही गाने की शौक़ीन कँचन खैरागढ़ विश्वविद्यालय से संगीत विशारद हैं। इनका मानना है कि पहले से सुने सुनाये गीतों को दोहराने के लिए यह ज़िन्दगी बहुत छोटी है। इसलिए वे कवर्स के बजाय ओरिजिनल गानें रिलीज़ करना पसंद करतीं हैं। उनका यह भी मानना है कि वर्ष में भले दो या तीन ही गानें रिलीज़ हों पर कुछ नया योगदान दिया जाए। उन्हें यह उम्मीद है कि बॉलीवुड के रीमिक्स के ट्रेंड से ऊबने के बाद कुछ नए कलाकारों के नए गीतों को लोग बढ़ावा ज़रूर देंगे। तो दोस्तों podcast सुनियेगा ज़रूर । आपकी एक क्लिक एक कलाकार की प्रतिभा का सम्मान है ।

...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

DhindhoraBy Subodh Tiwari