July 25, 2024, 02:03PM
July 25, 2024, 02:03PM
ओलिंपिक 2024 के बारे में कहा जा रहा है कि कई दशकों में यह एक ऐसा खेल आयोजन होगा जो अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की क्रूर सच्चाई से भरा नज़र आएगा। ग़ज़ा में हमला जारी है, यूक्रेन-रूस का युद्ध जारी है। फ़िलिस्तीन के आठ खिलाड़ी इस बार ओलिंपिक में भाग ले रहे हैं, उसी शहर में जहां ग़ज़ा के लिए अनेकों प्रदर्शन हुए हैं। जिस मणिपुर तक प्रधानमंत्री जा नहीं सके, उसी मणिपुर की मीराबाई चानू पैरिस में भारत की ओर से भाग लेने वाली हैं। पहलवान विनेश फोगाट को क्या-क्या नहीं कहा गया, अब उन से भारत मेडल की उम्मीद करने वाला है। जब वे कुश्ती की रिंग में उतरेंगी तो कितना कुछ उनकी आंखों के सामने घूम जाएगा। यही खिलाड़ी जब देश के सामने रोती रही तो सत्ता में बैठे लोगों को फर्क नहीं पड़ा।