Prime Time with Ravish

प्राइम टाइमः क्या करतारपुर कॉरिडोर रिश्तों की नई डोर ?


Listen Later

ऐसा बहुत कम होता है कि गले मिलने पर हंगामा हो अंजाम गलियारा बनाने पर ख़त्म हो. यह करिश्मा गुरु नानक देव के नाम पर ही हो सकता है. भारत और पाकिस्तान जहां सीमाओं पर बंकर बनाते रहे हैं, पहली बार गलियारे भी बनाएंगे. ताकि सिख श्रद्धालु आते जाते रहें. दोनों मुल्कों के संबंध ने कई दौर देखे हैं. इस झगड़े को भारत-पाकिस्तान के अलावा हिन्दू मुसलमान का भी बना दिया जाता है ताकि उत्तर भारत की राजनीति में नेताओं के भाषण में कुछ जोश आ सके. दो देश एक दूसरे को दुश्मन जान कर लड़ते रहे, लेकिन सिख समुदाय ने दोनों से ही अपने लिए गलियारा मांग लिया. ऐसी कामयाबी टकराव के इतिहास में बहुत कम देखी गई है. यह गलियारा भारत पाकिस्तान की सीमा पर एक कविता की तरह मौजूद होगा. एक संभावना की तरह कि जो लोग गले मिलने से कतराते थे, वो गलियारा बनाते देखे गए. राजनीति कुछ और कराती है और नियति कुछ और. देखिए रवीश कुमार के साथ प्राइम टाइम.
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Prime Time with RavishBy NDTV

  • 4.8
  • 4.8
  • 4.8
  • 4.8
  • 4.8

4.8

34 ratings