नवशक्ति — नौ दिन, नौ शक्तियाँ। दिन 4: माँ कूष्माण्डा — सृजन एवं प्रकाश — शून्य से आरंभ
ध्यान-पंक्ति का चौंकाने वाला चित्र: जिन्होंने मुस्कान से सृष्टि रची, उनके दोनों हाथों में कलश हैं — एक सुरा का, दूसरा रुधिर से भरा। सृजन करने वाले हाथ कोमल ही नहीं हैं।
यही दिन 4 का असली विचार: सृजन का अर्थ केवल सुंदरता नहीं। जो रचता है, वह उसकी कीमत भी जानता है। रचना मुफ़्त नहीं मिलती — और फिर भी वे "शुभदा" कहलाती हैं, कल्याण देने वाली।
परंपरा कहती है कि जब कुछ नहीं था — न प्रकाश, न आकार, केवल अंधकार — तब उन्होंने हँसकर ब्रह्मांड रचा। किसी अस्त्र से नहीं, किसी तप से नहीं। और परंपरा उन्हें सूर्य के भीतर रखती है — नौ रूपों में केवल उन्हें।
नाम का विरोधाभास (शब्द-विचार देखें): ब्रह्मांड रचने वाली देवी का नाम एक कद्दू के नाम पर है। सृष्टि का आरंभ भव्य नहीं, साधारण और छोटा था।
दिन 3 से जोड़: वहाँ शक्ति को केंद्र चाहिए था। आज वह केंद्र पहली बार कुछ रचता है।
कूष्माण्ड-बलि का असली अर्थ: शाक्त परंपरा में बलि कभी पशु-बलि भी रही, और उसी परंपरा ने उसकी जगह पेठा रख दिया — कद्दू काटा जाता है और वही बलि मान ली जाती है। यह सीधे रुधिर-कलश से जुड़ता है: कीमत को स्वीकार करना, पर किसी का जीवन लिए बिना। और जिस फल से यह किया जाता है, उसी के नाम पर देवी का नाम है।
शुभदा — शुभ + दा। "शुभा" (जो स्वयं शुभ है) नहीं, "शुभदा" (जो शुभ देती है)। और शुभ का अर्थ "आसान" या "बिना कष्ट" नहीं — "जो अंत में अच्छा निकले"। इसलिए वे यह नहीं कहतीं कि कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी; वे यह कहती हैं कि चुकाया हुआ व्यर्थ नहीं जाएगा।
सुधार-नोट: गोपियों का व्रत कात्यायनी व्रत है (दिन 6), कूष्माण्ड-बलि नहीं। दोनों को न मिलाएँ।
स्वर — B.Balasubrahmanyam (ये कौन चित्रकार है) · Jayesh (दुनिया बनाने वाले, क्या तेरे मन में समाई) · Neeru Gulati (ज्योति कलश छलके)
प्रत्येक गायक ने अपना गीत स्वयं चुना — और बताया, क्यों।
ONE SONG • ONE SHAKTI • ONE WHY
आवाज़ — आदित्य एवं मीरा · संयोजन — नीरू जी · तकनीकी व्यवस्था — प्रेरणा अंचन