Suno Kahaniyan

Rupa#रूपा सुभद्रा कुमारी चौहान


Listen Later

Rupa Subhadra Kumari Chauhan
रुपा सुभद्रा कुमारी चौहान
असमय की घंटी ने सभी को बेचैन-सा कर दिया । अभी आधा घंटा भी नहीं हुआ, मैट्रन जेल बंद करके गई है । फिर तुरंत ही वह घंटी कैसे? जेल-जीवन से घबराई हुई बहनों ने सोचा, शायद उनकी ही रिहाई का फरमान आया हो, जिनके मुलाकाती बहुत दिनों से न आए थे, उन्होंने अंदाज लगाया शायद उनसे कोई मिलने आया है । जिन्हें किसी तरह के सामान की प्रतीक्षा थी उन्होंने समझा, उनका सामान ही आया होगा ।
मेरी तीन साल की बेटी ममता दौड़ती हुई आई, और मेरे गले में लिपटकर बोली, अम्मा उठो चलो ! घंटी बजी है । फाटक खुलेगा । आज तो हम लोग भी छूटने वाले हैं ।
मैं अच्छी तरह जानती थी कि उसकी आशा कितनी निराधार है, फिर भी उसका मन रखने के लिए उसके साथ फाटक की ओर चल पड़ी ।
जमादारिन जल्दी-जल्दी अपना पल्ला संभालती हुई आई; ताला खोलकर उसने फाटक खोल दिया । असिस्टेंट जेलर के साथ एक चौबीस-पच्चीस साल की स्त्री अंदर आई और एक तरफ चुपचाप खड़ी हो गई । उसके साफ कपड़े और गंभीर मुद्रा से बहुत-सी बहनों ने अंदाज लगाया कि यह भी शायद राजबन्दिनी है । जेलर ने जमादारिन को बुलाया और उसे धीरे-धीरे समझाकर चला गया ।
जमादारिन ताला बन्द करके अंदर आई । अपनी हाथ की छड़ी से उस नई आई हुई स्त्री को मारती हुई बोली, चल हरामजादी ! बच्चे को मारना ही था तो उसे पैदा क्यों किया था ।
मार से वह स्त्री तिलमिला-सी उठी, फिर भी जमादारिन के आगे-आगे, जल्दी-ज़ल्दी चल पड़ी । शायद इस डर से कि कहीं दूसरा प्रहार भी न हो जाये । परंतु जमादारिन को इतने ही से संतोष कैसे हो जाता? उसने और भी जोर से मारते हुए और अश्लील गालियाँ देते हुए कहा, आँख दिखाती है रंडी ! देख तो नम्बरदारिन, उधेड़ ले चमड़ी, राँड की और गुनहखाने में बन्द कर दे ।
अब मुझसे न सहा गया । मैंने कहा, जमादारिन, मैट्रन ऐसा करे तो करे, पर तुम बाल-बच्चे वाली स्त्री ठहरीं, तुम किसी पर बिना जाने क्यों हाथ उठाती हो ।
जमादारिन का स्वर उसी समय बदल गया । उसने मुझे देखा ही न था; नहीं तो शायद इस बेरहमी से न मारती । बोली, आप नहीं जानतीं बहन जी, यह खूनी औरत है, अपने बच्चे को मार डाला है इसने ।
मैंने कहा, उसके अपराध की सजा तो कानून से छोटी सजा से लेकर फांसी तक की हो सकती है । तुम्हारा काम तो उसे अपनी देख-रेख में बन्द रखना भर है । तुम वही करो । सजा का काम देने वालों पर छोड़ दो ।
वह गुनहखाने में बन्द कर दी गई । सब लोग अपने-अपने काम में लग गए मगर मुझे उस औरत की याद न भूली । मैं उस गुनहखाने की तरफ गई । लकड़ी का दरवाजा खुला था । वह छड़ के दरवाजे में बन्द थी । मैं अंदर आँगन में गई तो देखा, वह औरत अभी उसी प्रकार बैठी थी, रोटी और दाल उसने छुई भी न थी । मैंने उससे पूछा, तुमने खाया क्यों नहीं?" खाना खा लो ।
उसने मेरी तरफ देखा । फिर उसकी आँखों में आँसू भर आए । मेरा भी जी भर आया । मैंने कहा, तुम रोयो मत, वर्ना मैं भी तुम्हारे साथ रोऊँगी । खाना खा लो, फिर मुझसे बतलायो कि तुम क्यों पकड़कर लाई गई हो । सचमुच तुमने...पर विश्वास नहीं होता कि कोई माँ अपने बच्चे को मार सकती है ।
अब वह फूट पड़ी । रोते-रोते बोली, कोई माँ मारे चाहे न मारे, मैंने तो अपनी बच्ची को मार डाला है बहन जी! यह बात सच है ।
-कैसे? मैंने आश्चर्य से पूछा।
-कैसे मारा, क्या बताऊँ...और वह फूट-फूट कर रोने लगी । मैं उसके पास बड़ी देर तक खड़ी रही । बहुत बार उससे खाने को कहा, पर उसने न तो खाया और न यही बतलाया कि उसने अपने बच्चे को क्यों और कैसे मारा । मैंने सोचा, इसके पास से जाऊँ तो शायद यह खाना खा ले और कुछ आराम भी कर ले । मैं अपने ओठे पर आकर लेट गई, और वहाँ कुछ देर तक पड़ी रही । एकाएक फाटक की घंटी बजी ओर फाटक खुला । मैंने देखा कि दो स्त्रियाँ रुपा को कहीं लिए जा रही हैं । पास ही खड़ी हुई कैदिन ने पूछा, रूपा को कहां लिए जा रहे हैं ये लोग?
वह धीरे-धीरे बोली, खूनी औरत है न इसलिए फांसी वार्ड में ले जा रहे हैं।
रूपा चली गई । पर मुझे उसका रोना, उसकी विषादभरी आँखें, उसका चेहरा भूलता न था । मन कहता था कि वह हत्यारिन नहीं है, पर मेरी आंखों के सामने वह फांसी वार्ड में गई, हत्या के जुर्म में पकड़कर आई, फिर अविश्वास के लिए कहां जगह थी?
धीरे-धीरे मैं रूपा को भूल चली थी । एक दिन अखबार के एक समाचार ने उस याद को ताजा कर दिया । समाचार था, ...गांव में रूपा नाम की स्त्री अपनी छह साल की बच्ची को लेकर कुएँ में कूद पड़ी...खबर होते ही गाँव वाले आ गए और माँ-बेटी को कुएँ से निकाला । बच्ची तो मर चुकी थी लेकिन रूपा को कोई हानि न पहुंची थी और वह बच्ची की हत्या करने के अपराध में पकड़कर जबलपुर सेंट्रल जेल में लाई गई । बच्ची को लेकर वह कुएँ में क्यों कूदी इसका कारण अज्ञात है ।
मैंने अखबार पढ़ा और जान गई कि हत्यारिन रुपा है ।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

Suno KahaniyanBy Poonam


More shows like Suno Kahaniyan

View all
Kahani Jaani Anjaani - Weekly Hindi Stories by Piyush Agarwal

Kahani Jaani Anjaani - Weekly Hindi Stories

33 Listeners

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार) by Sameer Goswami

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार)

30 Listeners