Sabka Maalik Tech

Sabka Maalik Tech

By Aaj Tak RadioTechnology
Download on the App Store

All Sabka Maalik Tech episodes

  • Google Gemini AI की रेस में Chat GPT से आगे निकल गया?: सबका मालिक Tech | Ep 168
    Google के सालाना इवेंट Google I/O में AI प्लेटफार्म Gemini का वर्ज़न 1.5 Pro लॉन्च किया गया. दो महीने पहले इसे अनाउंस किया गया था और पब्लिक के लिए ये Gemini Advance के ज़रिये अवेलेबल होगा. इसमें Chat Bot, Spam Call Alert, Google Audio Overview जैसे नए फीचर्स जोड़े गए है. तो क्या Gemini का ये नया वर्ज़न Chat GPT को टक्कर दे पायेगा? Nothing CMF Phone, Moto Buds+ और Redmi Note 13 Pro+ Special Edition, इन डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए इन टॉपिक्स पर आपके काम की बातचीत सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में.
    49 min
  • Apple के अभी अभी लॉन्च हुए तीन नए प्रोडक्ट्स के बारे में सबकुछ जान लीजिए: सबका मालिक Tech| Ep 168
    Apple Let Loose Event 7 मई को हुआ. इस Event में Apple iPad Air, Apple iPad Pro, Magic Keyboard और Apple Pencil Pro के बारे में बताया गया. Apple iPad Pro में कंपनी ने नए चिपसेट, कैमरा और एडिटिंग फीचर को शामिल किया. इसके अलावा Magic Keyboard और Apple Pencil Pro के बारे में बताया. Apple Pencil Pro में Apple के Find My टेक्नोलॉजी शामिल किया है.इनके Price Range और AI Integration कैसा है? Asus ROG Zephyrus Duo Laptop, Bassbox x180 bolt Sound Bar, इन दोनों डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है और क्या इन्हें आपको लेना चाहिए. सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में इन्हीं टॉपिक्स पर अमन, नंदिनी और सायरस की बातचीत.
    52 min
  • WhatsApp में Meta AI के फायदे कम, खतरे ज्यादा क्यों?: सबका मालिक Tech | Ep 167
    पिछले साल Meta AI लॉन्च हुआ था और अब इसे WhatsApp और Instagram पर Roll Out किया जा रहा है. इंडियन यूज़र्स के लिए फिलहाल ये ट्रायल के लिए ही अवेलेबल है और सिर्फ कुछ यूज़र्स ही इस AI Chat Bot इस्तेमाल कर पा रहे हैं. WhatsApp पर इस Chat Bot को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं? Logitech Logi Slim Keyboard, HP Spectre X360 2024 Laptop, इन दोनों डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है और क्या इन्हें आपको लेना चाहिए. बात Apple के 7 मई को होने वाले इवेंट की जिसमे iPad के नए वैरिएंट्स लॉन्च हो सकते है. सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में इन्हीं टॉपिक्स पर अमन, नंदिनी और सायरस की बातचीत.
    40 min
  • Apps और सोशल मीडिया पर दिल खोल कर रख देते है तो सावधान हो जाइये: सबका मालिक Tech | Ep 166
    हम दिनभर में ना जाने कितने Apps का इस्तेमाल करते है. हमारे फोन में सोशल मीडिया, ग्रोसरी, ऑनलाइन शॉपिंग, गेम्स, बैंकिंग जैसे तरह तरह के Apps हमारे फोन में है जिनके बिना अब हमारी जिंदगी असंभव सी लगती है. इन सभी Apps को हम अपनी लोकेशन, ऑडियो, फोटो लाइब्रेरी, कॉल लॉग्स जैसे सभी परमिशन देते है. सोशल मीडिया पर भी हम दिल खोल कर अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते है. लेकिन इन सभी Apps पर हमारा डेटा कितना सुरक्षित है? Asus ROG 8 Pro, Nothing Ear (a) और Portronics Freedom Fold 3, इन डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है. सुनिए इन टॉपिक्स पर आपके काम की बातचीत सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में.
    54 min
  • Musk ने बता दिया क्यों लगेंगे X लाइक-कमेंट के पैसे: सबका मालिक Tech | Ep 165
    Twitter यानि X जो अभी तक एक ‘Free to Use’ सोशल मीडिया प्लेटफार्म हुआ करता था, अब जल्द ही इसके इस्तेमाल के लिए नए यूज़र्स से पैसे लेना शुरू करेगा. Elon Musk के मुताबिक नए यूज़र्स को लाइक, कमेंट, शेयर, रिप्लाई जैसे फीचर्स के लिए कुछ पैसे खर्च करने होंगे. लेकिन ऐसा क्यों? Infinix Note 44, Urbn Wireless Charger और Boat Nirvana Eutopia हेडफोन्स, इन डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? और पति को Gay बताकर फ्रॉड करने की एक महिला की कोशिश का पर्दाफाश कैसे हुआ? सुनिए इन टॉपिक्स पर बातचीत सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में, नंदिनी, अमन और सायरस के साथ
    45 min
  • पुराने फोन की नई ब्रांडिंग से कंपनियां ग्राहकों को कंफ्यूज़ क्यों कर रही हैं?: सबका मालिक Tech | Ep 164
    Realme ने एलान किया है कि कंपनी ख़ास India के लिए Realme Series P फोन लॉन्च करेगी. इस Series में दो मॉडल P 5G और P Pro 5G होंगे जिनकी कीमत 15,000 और 20,000 होगी. लेकिन कंपनी ने इन मॉडल्स के जो स्पेसिफिकेशन्स रिलीज़ किए है वो सभी Realme के पुराने मॉडल Narzo से काफ़ी हद तक मेल खाते है. तो क्या Realme पुराने सामान को नए पैकेट में बेचने की रणनीति अपना रही है? Xiaomi 14 Ultra, Samsung M 55 और Nothing Ear 8 headphone, इन डिवाइस का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए सबका मालिक Tech के इस एपिसोड में इन पर मज़ेदार बातचीत नंदिनी, अमन और सायरस के साथ.
    56 min
  • Juice-Jacking क्या है जिससे आपके फोन में छिपे राज चुराए जा रहे है?: सबका मालिक Tech | Ep 163
    हाल ही में सरकार ने पब्लिक प्लेसेज़ पर फोन चार्ज करने को लेकर वार्निंग जारी की है. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर USB चार्जिंग के इस्तेमाल से आपके साथ स्कैम हो सकता है. ये USB चार्जर स्कैम क्या है और आप इससे किस तरह से बच सकते है? Xiaomi का प्रीमियम फोन Xiaomi 14 Ultra और OnePlus Nord CE4 लॉन्च हो चुके है, तो इनका पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए सबका मालिक Tech का ये एपिसोड नंदिनी, अमन और सायरस के साथ.
    41 min
  • Snapchat, YouTube, Amazon का डाटा Facebook ने कैसे निकाला?: सबका मालिक Tech | Ep 162
    अमेरिका की एक अदालत ने फेसबुक से जुड़े डाक्यूमेंट्स रिलीज़ किये है और आरोप लगाया है कि फेसबुक ने Snapchat, YouTube और Amazon के यूज़र्स डेटा में सेंधमारी की है. फेसबुक ने 2016 में ‘Project Ghostbusters’ शुरू किया जिसका मकसद Snapchat यूज़र्स के बेहेवियर को पढ़ना था. लेकिन फेसबुक ने ये सेंधमारी की कैसे? One plus Nord CE4 और POCO C61 का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए सबका मालिक Tech का नया एपिसोड नंदिनी, अमन और मानस के साथ.
    43 min
  • दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर कितने काम का है: सबका मालिक Tech| Ep 161
    दुनिया का पहला AI सॉफ्टवेयर इंजीनियर कैसे काम करता है, क्या ये असली सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरी खा जाएगा? इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए Aman - Samsung Galaxy A35, Samsung Galaxy A55 का पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा रहा, OnePlus Watch 2 और Realme Narzo 70 Pro के सबसे सटीक रिव्यू, सुनिए 'सबका मालिक Tech' के इस एपिसोड में सायरस, अमन और नंदिनी से.
    45 min
  • नौकरी ही नहीं, Advance AI इंसानों को भी खत्म कर देगा: सबका मालिक Tech | Ep 160
    अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट ने AI को लेकर गंभीर सवाल खड़े किये है. ये रिपोर्ट कहती है कि AI और Advance AI इंसानों के वजूद पर एक बड़ा खतरा है. Gladstone AI, जिसे इस रिपोर्ट के लिए फंडिंग दी गयी थी, उनके मुताबिक AI इंसानों के लिए एक वरदान तो है लेकिन फ्यूचर में इसे कण्ट्रोल करना बहुत मुश्किल होगा. Nothing के CMF Earbuds, Xiaomi 14 smartphone और Formative Xming Projector के पर्सनल यूज़र एक्सपीरियंस कैसा है? सुनिए सबका मालिक Tech का नया एपिसोड नंदिनी, अमन और सायरस के साथ.
    47 min