5 Minute

शाम चार बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट


Listen Later

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने पर विवाद बढ़ गया है. इस बयान के विरोध में भाजपा सांसदों ने सदन में हंगामा किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात और तमिलनाडु का दो दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान वो आज गुजरात में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, राज्यसभा से आज विपक्ष के तीन और सांसद सस्पेंड किए गए. इनमें आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता, संदीप पाठक और निर्दलीय अजीत कुमार शामिल हैं. झारखंड टेंडर घोटाला मामले में ED ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के पास से एक जहाज बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल अवैध खनन में किया जाता था, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे की ख़बरें.
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

5 MinuteBy Aaj Tak Radio