दिल्ली में कोरोना के बढ़ते नम्बर्स के बीच अब दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खास बात ये है कि संक्रमित हुए सभी डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। इस बीच गंगाराम अस्पताल में भी 37 डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्टिव हो गए हैं। केजरीवाल ने गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा को मिलने के लिए बुलाया है। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट