महाराष्ट्र की शिक्षामंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी जानकारी दी है की स्कूल शिक्षा विभाग ने 12वीं कक्षा में रजिस्टर्ड 14 लाख से अधिक छात्रों के लिए रिजल्ट का मार्किंग फॉर्मूला जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स के नंबरों की गणना सीबीएसई की ओर अपनाए गए तीन साल के मार्किंग फॉर्मूले के आधार पर की जाएगी और रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट