मध्य प्रदेश में आई बाढ़ के चलते हालत काफी खराब है. राज्य में बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ से 1250 गांव प्रभावित हुए हैं. भारी बारिश से ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, दतिया, अशोकनगर, भिंड और मुरैना में काफी नुकसान हुआ है. सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट