पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो आज औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेर बनर्जी ने टीएमसी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद डेरेक ओब्रायन भी मौजूद थे। सुनिए शाम चार बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट