हरियाणा के झज्जर में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच आज फिर हिंसक झड़प हुई है. सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान हाथों में झंडा लेकर उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर जाते दिखे लेकिन बीच में ही रास्ते में उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई. सुनिए शाम 4 बजे का समाचार बुलेटिन 5 मिनट