भगवद गीता श्री कृष्ण द्वारा महाभारत के मध्य में अर्जुन को जीवन और धर्म के बारे में दिया गया ज्ञान है , जब अर्जुन को भ्रम हो गया था कि क्या उसे अपने स्वयं के रिश्तेदारों के खिलाफ लड़ने का अधिकार तब श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया , और उनके भ्रम को दूर किया । महाभारत युद्ध में , भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया जिसके द्वारा धर्म और कर्म का ज्ञान दिया , भगवद गीता का ज्ञान आज के युग के लिए भी लागू है , इसे अपने जीवन में लागू करके मनुष्य अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना कर सकता है । प्रत्येक मनुष्य को भगवद गीता पढ़ना चाहिए , क्योंकि यह मनुष्य को जीवन में सफल होने में मदद कर सकता है चाहे वह Career से संबंधित हो या अपने रिश्ते सुधारने में । 😇😇😇