श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप 3.4


Listen Later

न कर्मणामनारम्भान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्र्नुते |
न च संन्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति || ४ ||
न– नहीं; कर्मणाम्– नियत कर्मों के; अनारम्भात्– न करने से; नैष्कर्म्यम्– कर्मबन्धन से मुक्ति को; पुरुषः– मनुष्य; अश्नुते– प्राप्त करता है; न– नहीं; च– भी; संन्यसनात्– त्याग से; एव– केवल; सिद्धिम्– सफलता; समधिगच्छति– प्राप्त करता है |
न तो कर्म से विमुख होकर कोई कर्मफल से छुटकारा पा सकता है और न केवल संन्यास से सिद्धि प्राप्त की जा सकती है |
तात्पर्य : भौतिकतावादी मनुष्यों के हृदयों को विमल करने के लिए जिन कर्मों का विधान किया गया है उनके द्वारा शुद्ध हुआ मनुष्य ही संन्यास ग्रहण कर सकता है | शुद्धि के बिना संन्यास ग्रहण करने से सफलता नहीं मिल पाती | ज्ञानयोगियों के अनुसार संन्यास ग्रहण करने अथवा सकाम कर्म से विरत होने से ही मनुष्य नारायण के समान हो जाता है | किन्तु भगवान् कृष्ण इस मत का अनुमोदन नहीं करते | हृदय की शुद्धि के बिना संन्यास सामाजिक व्यवस्था में उत्पात उत्पन्न करता है | दूसरी ओर यदि कोई नियत कर्मों को न करके भी भगवान् की दिव्य सेवा करता है तो वह उस मार्ग में जो कुछ भी उन्नति करता है उसे भगवान् स्वीकार कर लेते हैं (बुद्धियोग) | स्वल्पमप्यस्य धर्मस्य त्रायते महतो भयात्| ऐसे सिद्धान्त की रंचमात्र सम्पन्नता भी महान कठिनाइयों को पार करने में सहायक होती है |
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूपBy Anant Ghosh