कथाकार गीताश्री के द्वारा लिखी गई यह कहानी भारत के अंचल विशेष के खूबसूरत परिवेश को उकेरती एक संवेदनशील कहानी है। जहां प्रेम है, अपना हक़ है, दुख और सुख के पल है और साथ ही है जीवन का घना अधियारा। सहज सरल भावनाओं में डूबती उतराती कहानी "सोनमछरी" आपको एक अनोखी दुनिया की सैर कराती है। जहां आपको मिलेगा ज़िंदगी का एक वास्तविक रंग, जहां यथार्थ पूरी तरह से जीवंत हो उठा है।