कोरोना की नई लहर के लिए एक्सपर्ट्स वायरस के नए स्ट्रेन, डबल म्यूटेंट और ट्रिपल म्यूटेंट को जिम्मेदार बता रहे हैं। भारत में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बीच सबसे ज्यादा चर्चा ट्रिपल म्यूटेंट वायरस B.1.618 को लेकर हो रही है जिसे डबल म्यूटेंट B.1.617 वैरिएंट के बाद पाया गया है। जहां बंगाल से ट्रिपल म्यूटेंट वायरस के मामले सामने आए हैं तो वहीं दिल्ली में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जुटाए गए सैंपल में से 50 फीसदी मामलों में डबल म्यूटेंट वैरिएंट का असर पाया गया। सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट