स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अब देश में केवल आठ राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से ज्यादा है. देश के 18 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या 50 हजार से कम है. साथ ही दिल्ली, यूपी और गुजरात में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. एक्टिव मामले भी घटकर 13.3 प्रतिशत तक आ गए हैं. इसमें ये भी बताया गया कि बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कौवैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट