कोरोना वैक्सीन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति पर सवाल उठाया है. उसने कहा है कि 18-44 आयु वर्ग के लिए पेड कोविड-19 टीकाकरण नीति मनमानी और तर्कहीन लगती है. कोर्ट की ये टिप्पणी उस समय आई है, जब देश भर में वैक्सीन की कीमतें एक समान रखने की मांग उठ रही है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट