ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को भारत में एस्ट्राजेनिका की मदद से तैयार कर रही दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट अब नोवावैक्स वैक्सीन का बच्चों पर ट्रायल करने जा रही है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जुलाई के महीने में ट्रायल शुरू किया जा सकता है. एएनआई ने यह भी बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट देश में सितंबर तक अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स की कोरोना वैक्सीन के आने की उम्मीद कर रही है. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट