दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है. इसके मद्देनजर इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और महाराष्ट्र के कोविड टास्क फोर्स ने 5 साल से छोटे बच्चों को इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगाने की सिफारिश की है. साथ ही कहा है कि इंफ्लुएंजा वैक्सीन फ्लू से प्रोटेक्शन देगा, जिससे हॉस्पिटलाइज़ेशन का बोझ कम होगा. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट