केरल और महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आने से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय परेशान है. देश के अन्य राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर जिस तेज़ी से फैली, उसी गति से कम भी हुई. लेकिन, इन दोनों राज्यों में पिछले तीन हफ्ते से नए केस 8 हज़ार से 15 हज़ार के बीच रोज़ाना आ रहे हैं. हर दिन कोरोना के नए मामलों में 52 फीसद से ज़्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं. और इसी के साथ कोरोना के कारण प्रतिदिन होने वाली मौतों में लगभग आधी महाराष्ट्र में हो रही हैं. सुनिए सुबह दस बजे का समाचार बुलेटिन - 5 मिनट