संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. 40 किसान संगठनों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के सभी लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है. साथ ही मोर्चे की ओर से सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों से भी भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है. सुनिए सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.