The Business Gyan

The Business Gyan

Download on the App Store

The Business Gyan episodes

  • Stock to Buy: कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने है तो इस शेयर पर लगाओ दांव, सस्ता है और एक्सपर्ट की पसं
    Stock to Buy: कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने है तो इस शेयर पर लगाओ दांव, सस्ता है और एक्सपर्ट की पसंद
    Stock to Buy: शेयर बाजार (Share Market) में पैसा लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है सही स्टॉक (Choose Best Stock) का चुनना. लेकिन सही स्टॉक कैसे चुनें, इसके लिए जरूरी है शेयर मार्केट की चाल को समझना. ज़ी बिजनेस पर लोगों को आसान भाषा में स्टॉक मार्केट समझाने और सही दांव लगाने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया जाता है, जो हर दिन आपके लिए चुनिंदा शेयर लेकर आते हैं और मोटी कमाई के मंत्र बताकर जाते हैं.
    अगर आप भी ऐसे ही किसी सही स्टॉक या शेयर की तलाश कर रहे हैं, तो हमारे बाजार एक्सपर्ट की ओर से चुने गए इस शेयर पर दांव लगा सकते हैं और हो सकता है आगे चलकर ये शेयर आपको बंपर रिटर्न दे.
    ज़ी बिजनेस पर सेठी फिनमार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास सेठी ने हमारे चैनल के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी (Anil Singhvi) के साथ खास बातचीत में आज एक कैश मार्केट के शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है. विकास सेठी ने आज जिस शेयर को खरीदने की सलाह दी है, वो है Albert David limited. ये कैश मार्केट की कंपनी है और विकास सेठी इस शेयर पर बुलिश हैं और खरीदारी की सलाह दे रहे हैं.
    विकास सेठी ने ज़ी बिजनेस के खास शो पर अनिल सिंघवी के साथ बातचीत में Albert David ltd पर खरीदारी की सलाह दी. विकास सेठी ने आज फार्मा सेक्टर की कंपनी पर खरीदारी की सलाह दी है और उनके मुताबिक ये शेयर काफी डिफेंसिव है. विकास सेठी की माने तो फार्मास्यूटिकल सेक्टर में ये कंपनी लीड करती है और तेजी से ग्रोथ बढ़ रही है. विकास सेठी ने बताया कि ये कंपनी करीब 35 देशों में अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है और कई बड़ी MNCs (Multi National Companies) के साथ इस कंपनी का टाईअप है.
    2 min