रेडियो रवीश

वीलचेयर पर तेजस्वी की रैलियों की डबल सेंचुरी


Listen Later

May 22, 2024, 11:41AM
May 22, 2024, 11:41AM
तेजस्वी यादव ने 200 सभाओं को संबोधित करने का आंकड़ा पार कर लिया है। तेजस्वी के कार्यक्रमों को देख कर लगता है कि वे एक साथ नगर निगम से लेकर पंचायत और विधानसभा से लेकर लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी को डाक्टरों ने सलाह दी है कि वे तीन सप्ताह के लिए बेड रेस्ट करें। कोई भी मरीज़ होता तो यही करता, लेकिन जिस तरह से तेजस्वी हर दिन रैलियां कर रहे हैं, अपने स्वास्थ्य को जोखिम में डाल रहे हैं। इस हाल में भी कोई सात सात सभाएं रोज़ करे इससे पता चलता है कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में अपना कितना कुछ दांव पर लगा रहे हैं। रैली रिपोर्ट में आज बात तेजस्वी यादव की।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

रेडियो रवीशBy Ravish Kumar