August 08, 2024, 01:24PM
August 08, 2024, 01:24PM
विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है। घोषणा करते हुए उन्होंने अपनी मां के नाम संदेश में कहा है कि मैं हार गई, आपका सपना और मेरी हिम्मत सब टूट चुके, इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही। विनेश के साथ जो हुआ और उसके बाद उनके संन्यास की घोषणा भारतीय खेल के लिए एक सदमा है। सरकार ने अपने बयान में विनेश पर खर्च किए गए पैसे का विवरण देकर अपना काम कर दिया है मगर मुक़ाबले से एक रात पहले विनेश ने किस संघर्ष से अपना वज़न कम करने की कोशिश की, इसकी जानकारी आपको खेल की पत्रकारिता करने वालों के पास मिलेगी। आज के एपिसोड में हमने ऐसे कुछ ब्योरों का संकलन किया है। हमारा यह वीडियो पूरा देखिएगा।