रेडियो रवीश

विपक्ष ने याद दिलाया स्पीकर को


Listen Later

June 26, 2024, 01:30PM
June 26, 2024, 01:30PM
ओम बिड़ला का स्पीकर चुना जाना बड़ी घटना नहीं है, बड़ी घटना है विपक्ष का उनके पहले कार्यकाल के बारे में याद दिलाना। स्पीकर ओम बिड़ला को अपने स्वागत में यह सुनना पड़ा कि तटस्थ रहा कीजिए, भेदभाव मत कीजिए, कार्य कुशलता के नाम पर लोकतंत्र को पीछे मत रखिए। विपक्ष ने 2019 से 2024 के बीच की कई घटनाओं का उल्लेख कर दिया तो स्पीकर ने भी अपने भाषण में आपातकाल की याद दिला कर विपक्ष को छेड़ दिया। मगर वे इस बात को नहीं भुला सकते हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान 140 सांसदों को निलम्बित किया गया। क्या संसद में विपक्ष की बढ़ी हुई मौजूदगी स्पीकर की कार्यशैली में कोई बदलाव लाएगी? आने वाले सालों में नज़र रखिएगा।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

रेडियो रवीशBy Ravish Kumar