मनुष्य हमेशा नाम के पीछे भागता है| यह नाम अच्छा, यह नाम बुरा; लेकिन मनुष्य यह नहीं जानता कि नाम से भी बड़ा उसका काम होता है, और काम से भी बड़ा उसका गुण-धर्म होता है| अगर गुण-धर्म अच्छा हो तो जिंदगी में सफलता है, सफलता होगी इसलिए कहते हैं यथार्थ की पहचान होना बहुत जरूरी है|