Sign up to save your podcasts
Or

मुश्किल भी है ऐसे वक़्त में खुद को संतुलित रख पाना, परन्तु संतुलन ही असल परीक्षा तो भीषणतम वक़्त में ही होती है.
जीवन आशा की डोर थामे रखने का नाम है. हर संभव कोशिश करते हुए खुद को खुश और सकारात्मक बनाये रखना एक कला है जो निरंतर अभ्यास से सीखी जा सकती है.
अपार संभावनाएं हैं, इस ज़िन्दगी में, हम जितना चाहें हासिल कर सकते हैं. अक्सर लोग अतीत को याद करने में अपना वक़्त बिता देते हैं, कुछ भविष्य के चिंतन में लगे रहते हैं. अतीत की तरफ बार- बार मुड़ कर देखने से या भविष्य की चिंता का बोझ सर पर लादे रहने से रफ़्तार कम हो जाती है. इसलिए वर्तमान में रहना, ज़िन्दगी जीने का सबसे सरल उपाय है. जब अँधेरा गहनतम हो तब निराश होने की बजाय उस वक़्त को याद करें, जब पहले इससे भी गहन अँधेरे से निकल आप रोशनी में आये थे, पैरों में गति आ जायेगी और रोशनी की तरफ फासला कम होता नज़र आएगा.
याद रखिये
" ये भी गुज़र जायेगा ".
कैसा भी वक़्त हो गुज़र जाता है इसलिए सुख में होश न खोना और दुःख में हिम्मत ! जब सब खो जाता है तब भी अगर हिम्मत बची रहे तो वो सब वापस दिलाने की काबिलियत रखती है... ये कोरोना काल का लॉक डाउन, घर में रहते हुए ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहने...
By Era Takमुश्किल भी है ऐसे वक़्त में खुद को संतुलित रख पाना, परन्तु संतुलन ही असल परीक्षा तो भीषणतम वक़्त में ही होती है.