बोस्निया के सर्ब जनरल रात्को म्लादिज पर युद्ध अपराध का मुकदमा शुरू हो रहा है. 1992 से 95 के दौरान बोस्निया में गृहयुद्ध में वे सर्ब सेना के प्रमुख थे. स्रेब्रेनित्सा में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा में रह रहे लोगों पर हमले का उन्होंने आदेश दिया. वहां एक हफ्ते के अंदर 8000 बोस्नियाई मुसलमान पुरुषों और युवकों की हत्या कर दी गई. दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में यह सबसे बड़ा जनसंहार था.