अपने जिले की चिट्ठी

25 कृषि सखीयो ने लिया प्रशिक्षण


Listen Later

झालावाड़। पंजाब नैशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र झालरापाटन एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तत्वावधान में चार दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को संपन्न हुआ।
 जिला समन्वयक एमकेएसपी गौरीनंदन शर्मा ने जैविक खेती के तहत नीमस्त्रम एब्र्ह्मस्त्रम तथा आग्नेय्स्त्रम आदि वानस्पतिक कीटनाशक केचुआ खाद एनाडेप खाद गोबर की खाद एघन जीवामृत एवं द्रव जीवामृत बनाने की विधि के बारे में बताया। ब्लॉक समन्वयक एमकेएसपी संजय कुमार ने बढ़िया बीज का चयन एजैविक बीजाअमृत द्वारा बीजोपचार एबीज अंकुरण परिक्षण तथा नमक घोल परिक्षण की जानकारी दी। केंद्र निदेशक संजय शर्मा ने गौमूत्र नीम धतुरा आकडे सीताफल की पत्तियों से तैयार जैविक कीटनाशक बनाने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में ब्लाक मनोहरथाना से 25 कृषि सखीयो  ने  भाग लिया।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

अपने जिले की चिट्ठीBy Balbahadur Singh