अपने जिले की चिट्ठी

अपने जिले की चिट्ठी

By Balbahadur SinghNewsDaily News
Download on the App Store

अपने जिले की चिट्ठी episodes

  • इंटरलॉकिंग सड़क का हुआ लोकार्पण
    झालरापाटन पंचायत समिति क्षेत्र के रामकुंड बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान जिला प्रमुख और प्रधान ने इंटरलॉकिंग सड़क का भी लोकार्पण किया।
    2 min
  • गोल्ड मेडलिस्ट पूजा तेजी का हुए सम्मान सौंपा एक लाख का चेक।
    राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 10 हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल जीतकर देश में झालावाड़ जिले का नाम रोशन करने वाली तेज धावक एथलिट सुश्री पूजा तेजी का स्वागत सम्मान समारोह डाॅ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी ऐसोसियषन झालावाड़ के तत्वावधान में अम्बेडकर भवन झालावाड़ में जिला खेल अधिकारी कृपाषंकर के मुख्य आतिथ्य एवं अजाक जिला अध्यक्ष इंजि. के.एम. वर्मा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। विषिष्ठ अतिथि अजाक सरक्षक सदस्य इंजि. राजेन्द्र निमेष इंजि. बृजपाल सिंह इजि. रामबाबू तरेटिया एससी विकास मंच के जिला अध्यक्ष छीतरलाल बैरवा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्राण्ड एम्बेसेटर कृष्णा वर्मा कोच हेमन्त कारपेन्टर व अकाश वर्मा मंचाषीन थे।
    अजाक प्रवक्ता एडवोकेट प्रभुलाल ऐरवाल ने बताया कि स्वागत सम्मान समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडी पूजा तेजी को साल एवं साफा बन्धवाकर एक लाख राषि का चैक देकर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर पूजा तेजी के भाई आकाश को साफा बन्धवाकर सम्मनित किया और पूजा के माता-पिता के सम्मान में साफा एव साल भेंट की। अजाक जिला अध्यक्ष के.एम. वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूजा तेजी ने बहुजन समाज का नाम रोषन किया है। अजाक परिवार पूजा तेजी की हरसंभव मद्द के लिए तत्पर है। जिला खेल अधिकारी एवं मुख्य अतिथि कृपाशंकर शर्मा ने जिले की ओर प्रतिभाओं को आगे लाने का आष्वसन दिया है। गोल्ड मेडलिस्ट पूजा तेजी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि मेरे माता-पिता, कोच एवं खेल विभाग का धन्यवाद इनके सहयोग से सफलता का मुकाम हांसिल किया है। साथ ही भविष्य में बहुजन समाज की प्रतिभाओं को खेल जगत में आगे लाने का कार्य करूंगी।
    सम्मान समारोह में अजाक महासचिव गोपाललाल मेघवाल कोषाध्यक्ष पन्नालाल मेघवाल मनोहरथाना तहसील अध्यक्ष बालचन्द आर्य असनावर तहसील अध्यक्ष ओंकारलाल ऐरवाल अनुसूचित जाति परिषद अध्यक्ष बिरधीचन्द बजेपुरिया अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष विष्णु दयाल सामथ्र्य सेवा संस्थान से डाॅ. रामजी चन्द्रवाल सुनित कुमार आदि उपस्थिति रहे।
    मंच का संचालन अजाक प्रवक्ता एड. प्रभुलाल ऐरवाल द्वारा किया गया तथा कोषाध्यक्ष पन्नालाल तथा इंजि. राजेन्द्र निमेष ने अतिथियों का अभार व्यक्त किया।
    3 min
  • जिला कलक्टर ने देखे ग्रामीण क्षेत्रों के हालात
    झालावाड़ जिला कलेक्टर ने रटलाई पालता एवं बकानी में पूरा कर कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए
    2 min
  • कार्यकर्ता बे सहारा भृमण करने वाली गोवंश को खिला रहे चारा।
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में लॉक डाउन के बाद पशुओं के भी चारे पानी की समस्या खड़ी हो गई है।ऐसे में नगर मे बजरंग दल गौ सेवा समिति सदस्य प्रतिदिन बे सहारा घूमने रही गोवंश को हरा चारा डालकर राहत दे रहे है।
    करीब पांच दिन से लगातार बजरंगदल नगर गौरक्षा प्रमुख व गौसेवा समिति अध्यक्ष राकेश राव मीडिया प्रमुख गौ पुत्र विशाल समिति सदस्य महावीर मेघवाल रवि प्रजापत अकलेरा नगर मे कोविड 19 को देखते सड़कों पर बे सहारा भृमण करने वाली गोवंश को हरा चारा डाल रहे है। पदाधिकारी ने बताया कि लॉक डाउन के कारण बाजार बन्द रहने से गोवंश को खाने के लिए कुछ नही मिल रहा है। इसके कारण भूख प्यास के चलते कई गोवंश कमजोर होने लगी है। ऐसे में भूख से अकाल मौत का शिकार नही हो इसको लेकर ही इनके लिए चारे की व्यवस्था की गई है।
    1 min
  • झालावाड़ जिले के घाटोली का गो पुत्र हॉस्पिटल दे रहा सेवाएं
    झालावाड़ जिले के अकलेरा पंचायत समिति के घाटोली में लंबे समय से संचालित हॉस्पिटल में पशु पक्षियों के लिए सभी तरह की सेवाएं मौजूद है यहां गो पुत्र सेना के कार्यकर्ता हॉस्पिटल का संचालन करता है और पशु पक्षियों की जान बचाने के लिए स्वयं उनका उपचार भी करते हैं
    1 min
  • अकलेरा में मीणा समाज धर्मशाला के सामने वर्थ बहता पानी
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में मीणा समाज धर्मशाला के सामने जलदाय विभाग की ओर से लगा रखे पॉइंट्स पर पेयजल सप्लाई के दौरान हजारों लीटर अमृतवेला लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है पानी की समस्याएं भी बढ़ने लगी है।
    2 min
  • मीणा धर्मशाला के सामने व्यर्थ बहता है अमृत
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में मीणा धर्मशाला के सामने जलदाय विभाग की ओर से लगाए गए वाल से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहता है। जबकि गर्मी का समय शुरू हो चुका है लेकिन चल रहा है वहां की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जाता है
    1 min
  • अकलेरा में ब्लिंकर लाइट लगने से यातायात में होगी सुविधा
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में ब्लिंकर लाइट लगने से भोपाल नाके पर यातायात मैं मिलेगा सहयोग यहां नेशनल हाईवे 52 पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के चलते यह लाइट लगाई गई है जो रात और दिन जलती रहेगी
    1 min

About अपने जिले की चिट्ठी

From the publisher's feed

अपने जिले की चिट्ठी