5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने स्मरण समारोह की शुरुआत की, बिहार चुनाव के प्रचार में आज PM मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह और तेजस्वी यादव की अलग-अलग रैलियां, प्रशांत किशोर बांका और बेलहर में जनसभाएं करेंगे, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों और मवेशियों पर राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, आज़म खान ने अखिलेश यादव से मुलाकात की, AIADMK ने पार्टी अनुशासन भंग करने पर 14 नेताओं को निकाला, पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह पर NSA लगाने के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, अमेरिका ने कैरेबियन में ड्रग तस्करों की नाव पर हमला किया, ट्रंप ने कजाकिस्तान के इज़राइल के साथ अब्राहम समझौते में शामिल होने की घोषणा की और रूस में ई-सिगरेट-वेप पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    7 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    पीएम मोदी वंदे मातरम् के 150 साल पर सालभर का समारोह शुरू करेंगे, बिहार में पहले चरण में 65% मतदान हुआ, दूसरे फ़ेज़ के लिए आज पीएम मोदी, राहुल गांधी, अमित शाह और तेजस्वी यादव की रैलियां, पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफ़ा के बेटे के हत्या मामले में CBI ने दर्ज की FIR, 3,000 करोड़ लोन केस में ED ने अनिल अंबानी को दोबारा बुलाया, अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष में निधन, उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड तेज़, ट्रंप बोले जल्द भारत आऊँगा और रूस ने पाक अख़बार की रूस-विरोधी रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    7 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 64.46% मतदान दर्ज हुआ, पीएम मोदी ने एनडीए की बढ़त का दावा किया, प्रशांत किशोर ने अधिक मतदान को बदलाव के संकेत बताया, JNU छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट गठबंधन ने सभी पद जीते, दिल्ली में ‘फांसीघर’ विवाद को लेकर केजरीवाल और सिसोदिया को नोटिस जारी, दिल्ली दंगा साजिश मामले में कई आरोपियों की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, थाईलैंड से 270 भारतीयों को वतन लौटाया गया, और भारत सरकार ने चीन-सम्बंधित सैटेलाइट्स के उपयोग पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की और दिल्ली में तापमान गिरा. सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ. इस दौरान नेताओं की रैलियों में आरोप-प्रत्यारोप तेज रहे, पीएम मोदी ने भागलपुर में RJD और कांग्रेस पर हमला किया, जबकि प्रियंका गांधी ने एनडीए पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और चुनाव चुराने का आरोप लगाया, राहुल गांधी ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और युवाओं को रोजगार देने की बात कही. मतदान के बीच कुछ जगहों पर झड़प, गाड़ियों पर हमला और नेताओं के बीच बहस की घटनाएं सामने आईं. एनडीए ने पहले चरण में बड़ी बढ़त का दावा किया है, जबकि विपक्ष ने निष्पक्षता पर सवाल उठाए. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरें.
    7 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान समाप्त, बिहार में प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए, पीएम मोदी 8 नवंबर को बनारस दौरे पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, आसाराम को छह महीने की अंतरिम ज़मानत मिली, JNU छात्र संघ चुनावों में वोट गिनती को लेकर तनातनी, पाकिस्तान और तालिबान के बीच इस्तांबुल में बातचीत, PoK में शुरू हुआ Gen Z प्रदर्शन, और भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच T20 सीरीज़ में भारत 48 रन से जीता. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    7 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 3 बजे तक करीब 54% मतदान, PM मोदी ने अररिया और भागलपुर में रैली की, JNU छात्रसंघ चुनाव में लेफ्ट यूनिटी अध्यक्ष पद पर आगे, ED ने ऑनलाइन बेटिंग मामले में सुरेश रैना और शिखर धवन की लगभग 11 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, राजस्थान ATS ने जालोर से टीटीपी से जुड़े मौलवी को गिरफ्तार किया, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और CPM विधायक सतेन्द्र यादव के काफिलों पर पथराव, हाईकोर्ट ने फिल्म ‘Haq’ की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज की, ED ने अनिल अंबानी को फिर पूछताछ के लिए बुलाया, महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, टाटा मोटर्स ने खिलाड़ियों को कार देने की घोषणा की और भारत और ऑस्ट्रेलिया T-20 सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा.सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, अररिया में PM मोदी की रैली, बिहारशरीफ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हिरासत का विवाद, RJD का ‘स्लो वोटिंग’ आरोप, JNU छात्र संघ चुनाव में मतगणना जारी, तमिलनाडु सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, फर्जी डिग्री रैकेट पर ED की कार्रवाई, AAP विधायक पर लुकआउट नोटिस, यूपी पंचायत चुनाव तैयारी शुरू और ट्रंप का ज़ोहरान ममदानी पर बयान, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान जारी, प्रशांत किशोर आज गया में रोड शो करेंगे जबकि राहुल-प्रियंका अलग-अलग जगहों पर रैलियां करेंगे, प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर में और अमित शाह कई जिलों में जनसभाएं करेंगे, महाराष्ट्र सरकार ने स्टारलिंक से समझौता किया, पूर्व पंजाब डीआईजी भुल्लर को कोर्ट में पेश किया जाएगा, पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर विवाद के बीच एक व्यक्ति ने आत्महत्या की और भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया, पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग करने का आरोप, यूपी बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, एयर इंडिया जनवरी 2026 से दिल्ली-तेल अवीव उड़ानें दोबारा शुरू करेगी, गुजरात में किसानों की मांगों को लेकर कल से यात्रा निकालेगी कांग्रेस, लाहौर हाईकोर्ट ने वाघा बॉर्डर हमले में दोषी ठहराए गए तीन लोगों को सबूतों के अभाव में किया बरी, UPI अब मलेशिया में भी शुरू, अमेरिका ने मिनटमैन-3 मिसाइल का सफल परीक्षण किया और महिला क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात. सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान कल, प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला, मुंगेर से जन सुराज उम्मीदवार संजय सिंह ने बीजेपी का समर्थन कर प्रशांत किशोर को दिया झटका, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NDA की जीत पर हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और किसान सम्मान निधि बढ़ाने का वादा किया, वोट चोरी पर प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का समर्थन किया, RJD के मनोज झा और अखिलेश यादव ने चुनाव को बदलाव का मौका बताते हुए तेजस्वी के लिए समर्थन मांगा, चिराग पासवान ने राहुल के सेना वाले बयान पर जताई आपत्ति, माले कार्यालय से नकदी जब्त, असम के CM हिमंत शर्मा ने तेजस्वी और राहुल पर फिर से साधा निशाना. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरें.
    6 min