5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    PM मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर एकता नगर में 1220 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, मुंबई के पवई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया, पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ के आरोपों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खारिज किया, असम में जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म कल होगी रिलीज़, राजस्थान में नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत को मिली छूट, दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी, KKR ने अभिषेक नायर को नया हेड कोच नियुक्त किया और महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत ऑस्ट्रेलिया का मैच जारी. सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार चुनाव में आज महागठबंधन और NDA की तीखी बयानबाज़ी जारी रही. मुजफ्फरपुर और छपरा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के छठ बयान पर पलटवार किया, कांग्रेस ने 8 बागी नेताओं को निष्कासित किया, राहुल गांधी ने नालंदा में नीतीश कुमार पर हमला बोला, रोहिणी आचार्य ने तेज प्रताप के लिए प्रचार से इंकार किया, अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने का आरोप लगाया, सिवान में ASI की हत्या और मोकामा में दुलाल यादव की हत्या से माहौल तनावपूर्ण और राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    मुंबई में ऑडिशन के नाम पर 20 बच्चों को बंधक बनाया, बिहार में NDA कल अपना घोषणापत्र जारी कर सकता है, बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दी, दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिकाएं खारिज कीं, बिहार के मोकामा में जन सुराज समर्थक की गोली मारकर हत्या, भीमा कोरेगांव मामले में आयोग ने उद्धव ठाकरे को कारण बताओ नोटिस भेजा, अहमदाबाद में 17 बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गईं, बेंगलुरु में सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर कड़ा एक्शन, अमेरिका ने वर्क परमिट ऑटो एक्सटेंशन खत्म किया, PhonePe में General Atlantic ने किया 5,000 करोड़ का निवेश, 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर चर्चा और भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 339 रन का टार्गेट. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    PM मोदी ने बिहार में राहुल गांधी के छठ पूजा वाले बयान पर पलटवार किया, राहुल गांधी ने नालंदा में मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस ने पार्टी विरोधी नेताओं पर कार्रवाई की, अमित शाह ने सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाने की अपील की, तेलंगाना में मोहम्मद अज़हरुद्दीन के मंत्री पद में शामिल होने की चर्चा, मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज, दिल्ली में GRAP-2 लागू होने के बाद पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया, असम में ‘आमार शोनार बांग्ला’ गीत को लेकर विवाद, दिल्ली में क्लाउड सीडिंग पर सौरभ भारद्वाज का सीएम से सवाल, सोना-चांदी के दाम गिरे और भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जारी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    प्रधानमंत्री मोदी ने मुज़फ्फरपुर में रैली की, राहुल गांधी आज नालंदा और बरबीघा में रैलियां करेंगे, बंगाल में मतदाता सूची के लिए नई हेल्पलाइन शुरू, हुड्डा को भूमि मामले में राहत, दिल्ली का AQI 352 ‘बहुत खराब’ स्तर पर पहुंचा, शेयर बाजार में गिरावट, सूडान में अस्पताल पर RSF ने हमला किया, ट्रंप ने बताया कि चीन के साथ ट्रेड डील फाइनल, पाकिस्तान में IED धमाके में 1 कैप्टन समेत 6 सैनिक शहीद और विमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रधानमंत्री मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां करेंगे, राहुल गांधी नालंदा और बरबीघा में रैलियां तो तेजस्वी यादव मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में 9 सभाएं करेंगे, पीएम मोदी आज-कल केवडिया दौरे पर, महनार में तेज प्रताप यादव को अपने ही समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा, ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम पर दिया विवादित बयान, दिल्ली का AQI 352 ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, दक्षिण कोरिया में ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना के काफिले पर IED हमला, चक्रवात मेलिसा से जमैका, हैती और क्यूबा में भारी तबाही और विमेंस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल आज, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    बिहार में राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ रैलियों में पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोला, छठ को लेकर दिए बयान पर विवाद, आरजेडी ने पार्टी विरोधी नेताओं को बाहर किया, महाराष्ट्र में किसानों के कर्ज माफी की मांग पर नागपुर में बड़ा प्रदर्शन, गया में NDA प्रत्याशी के काफिले पर हमला, भारत की तीनों सेनाओं का च्छ क्षेत्र में संयुक्त सैन्य अभ्यास, बहराइच में नाव हादसे में कई लोग लापता, अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले दान का आंकड़ा निर्माण लागत से ज्यादा और पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 मैच रद्द. सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • बिहार चुनाव स्पेशल: रात 8 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार में आज बंपर चुनावी रैलियांहुईं, राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैलियां कीं, राहुल ने PM मोदी और नीतीश कुमार पर लगाए तीखे आरोप, राहुल के छठ पर दिए बयान पर विवाद बढ़ा, अमित शाह ने दरभंगा में मैथिली ठाकुर के समर्थन में सभा की और RJD- कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया, गया में NDA प्रत्याशी अनिल कुमार के काफिले पर हमला, VIP ने सीट कटौती पर असहमति जताई और JJP को सुगौली में समर्थन देने का ऐलान किया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए बिहार चुनाव से जुड़ी बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    दरभंगा में बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने बाहरी होने के आरोपों का दिया जवाब, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने छठ को लेकर राहुल गांधी को घेरा, भारत ने म्यांमार पर UN रिपोर्ट को पक्षपाती बताया, नागपुर में किसान कर्जमाफी की मांग पर प्रदर्शन जारी, बीजापुर में 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर CISF की तैनाती शुरू, निलंबित IPS हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ नया केस दर्ज, दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए NHAI ने जारी किए नए नियम, पाकिस्तान ने तालिबान को आतंकी हमलों पर कड़ी चेतावनी दी, ताइवान में बाल उगाने वाले नए सीरम पर रिसर्च सफल, विमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 320 रन का लक्ष्य रखा और भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला T20 रद्द. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    बिहार में आज तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने साझा रैलियों में NDA पर सीधा हमला बोला, अमित शाह नो कांग्रेस और RJD पर परिवारवाद का आरोप लगाया, अमरावती में पूर्व सांसद नवनीत राणा को गैंगरेप और हत्या की धमकी, प्रियंका गांधी ने SIR प्रक्रिया को चुनाव में धांधली का तरीका बताया, दिल्ली में क्लाउड सीडिंग रोकी गई, पाकिस्तान ने 2100 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीज़ा दिया, राउरकेला-रांची रूट पर मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रम्प ने मोदी की तारीफ की और भारत के साथ जल्द ट्रेड डील का संकेत दिया, पाकिस्तान-तालिबान शांति वार्ता फिर बेनतीजा रही, रोहित शर्मा दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने और भारत-ऑस्ट्रेलिया T20 मैच बारिश के कारण रुका. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min