5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की ऑस्ट्रेलिया-जापान के अपने समकक्षों से मुलाकात, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान कल करेंगे दिल्ली मार्च, सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर पर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी मुंबई पुलिस, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाई, डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से कुछ घंटे पहले वाशिंगटन डीसी में एक रैली की और ग़ज़ा में युद्धविराम और फ़लस्तीनी क़ैदियों के बदले इसराइली बंधकों की रिहाई का समझौता लागू. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती मुंबई पुलिस, आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस में सियालदह कोर्ट आज दोषी संजय रॉय को सुनाएगी सज़ा, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने इस क्षेत्र के तीन थानेदारों को हटाने की मांग की, असम के दिमा हसाओ में सभी रैट होल माइन्स को सील करने की प्रक्रिया शुरू और डोनाल्ड ट्रंप के आश्वासन के बाद सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक अमेरिका में अपनी सेवाएं फिर से कर रहा है शुरू. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया, 55 दिन से अनशन कर रहे 70 साल के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को ग्लूकोज चढ़ाया गया, अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी, पशुपति पारस ने आज बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से मुलाकात की, पंडित अमित भट्टाचार्य ने अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण को ठुकरा दिया और भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घरेलू ड्यूटी पर लौट आए, सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया, सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने कहा है कि गिरफ़्तार किया गया अभियुक्त बांग्लादेशी नागरिक हो सकता है, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेनी शुरू कर दी है, अमेरिका में प्रतिबंध लागू होने से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक बंद और एरिसिनफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO 3 फरवरी को ओपन होगा, सुनिए 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    मन की बात का 118वां एपिसोड आज टेलिकॉस्ट होगा, सैफ़ अली ख़ान पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, राहुल गांधी पर असम पुलिस ने मानहानी का केस दर्ज किया, कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार, आम आदमी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला होने का दावा किया, PM मोदी कल 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे और ईरान के तेहरान स्थित सुप्रीम कोर्ट में एक शख्स ने गोलीबारी, सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें 5 मिनट न्यूज़ पॉडकास्ट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    PM मोदी ने आज 65 लाख लोगों को बांटे स्वामित्व संपत्ति कार्ड, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के अलावा किरायेदारों के लिए भी की घोषणा, महाकुंभ के छठे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लगाई संगम में डुबकी, अमेरिका-भारत रिश्तों पर क्या बोले भारतीय विदेश मंत्री, देश के 7 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट जारी, इस हफ्ते रही सोने-चांदी के दाम में तेजी और IMF ने साल 2025 और 2026 में दुनिया भर के देशों की विकास दर को लेकर अपनी रिपोर्ट पेश की. सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट पर कांग्रेस ने आज प्रतिक्रिया दी, कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में आज फैसला सुनाएगा सियालदह कोर्ट, सैफ अली खान पर हमले के मामले में पुलिस ने करीना कपूर का बयान दर्ज किया, देश के 7 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट और आज चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान होगा. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर भारत की पहली प्राइवेट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन को लॉन्च करने के लिए पिक्सल स्पेस की सराहना की, कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में सियालदह कोर्ट आज फैसला सुनाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने कल दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी और इसराइली कैबिनेट ने ग़ज़ा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ हुए समझौते को मंज़ूरी दी. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में पंजाब के 25 किसानों के खिलाफ अरेस्ट वारंट, सैफ अली खान पर हमला मामले में 40-50 लोगों से पूछताछ, दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, दिल्ली में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, श्रीनगर स्मार्ट सिटी स्कैम की जांच कर रहे 3 अधिकारियों का तबादला, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कल, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • लखनऊ के एक मॉल को ग्राहक से कैरी बैग का पैसा लेना क्यों पड़ा भारी? भौंचक
    लखनऊ में V Mart के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है. मॉल ने एक कस्टमर से कैरी बैग के लिए 18 रुपये वसूले थे. कोर्ट ने इसे अनुचित मानते हुए मॉल को 18 रुपये लौटाने और 35,000 रुपये जुर्माना देने का आदेश दिया - सुनिये पूरी कहा
    4 min