5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    शिवसेना उद्धव गुट और NCP (शरद पवार) ने बदले कैंडिडेट, नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, चुनाव प्रचार के लिए वायनाड पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची की जारी, केंद्र सरकार अगले साल करवा सकती है जनगणना, पटना में NDA की मीटिंग ख़त्म, फेक मैसेज के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रेसिडेंट इलेक्शन के लिए आज वोट करेंगे. सुनिए सिर्फ 5 मिनट में शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    जम्मू के अखनूर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर, पीएम मोदी ने स्पेन के पीएम के साथ किया रोड शो, जनगणना पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, MUDA स्कैम मामले में ED की छापेमारी, महाराष्ट्र में दिग्गजों ने भरा पर्चा, पटना में NDA की बैठक और पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    PM नरेंद्र मोदी और स्पैनिश PM पेड्रो सांचेज आज वडोदरा में, जम्मू कश्मीर में एक बार फ़िर से हुआ भारतीय सेना पर हमला, केंद्रीय मंत्री और RPI अध्यक्ष रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों मे सीट बंटवारे को लेकर रखा अपना पक्ष, बिहार CM नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ बुलाई बैठक, MUDA स्कैम मामले में ED ने बेंगलुरु और मैसूर में नए सिरे से की छापेमारी और अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन आज करेंगे वोटिंग. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    LAC पर पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, 3 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, शिवसेना शिंदे गुट ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल दुनिया के टॉप सेंट्रल बैंकर चुने गए, अपने भाषण में ट्रंप ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ के अपने पुराने नारे को दोहराया और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने लगे शेम ऑन यू के नारे. सुनिए सुबह 10 बजे तक की अहम खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    आज प्रसारित हुआ मन की बात का 115वां एपिसोड, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ में 9 यात्री घायल, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने की कार्यकारिणी की घोषणा, दिल्ली की हवा की हालत ख़राब और कैसा रहेगा शेयर बाज़ार के लिए आने वाला हफ्ता? सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    आज प्रसारित हुआ मन की बात का 115वां एपिसोड, जम्मू कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य के दर्जा, मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ में 9 यात्री घायल, तेलंगाना में कांग्रेस शुरू करने जा रही है जाति सर्वेक्षण, असम राइफल्स ने पकड़े पीपल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े 2 लोग और आज अहमदाबाद में आमने सामने होंगी भारत और न्यूज़ीलैंड. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने पर माना केंद्र, नई गठित हुई पार्लियामेंट्री कमेटीज में किसी पद से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रहे महरूम, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, शिवसेना UBT, NCP (SP) और बीजेपी के जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, हवाई जहाज में बम धमाके को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी एडवाइजरी, इजरायल के बाद ईरान ने किया एक और हमले का सामना. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, खफा किसानों ने पंजाब के 4 हाईवे किए बंद, दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए अवैध रूप से बेची जा रही टिकट की धांधली को लेकर दिल्ली ED ने कई छापेमारी, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन 'दाना' आज रात तक पूरी तरह हो जाएगा बेअसर और सऊदी अरब ने ईरान पर किए गए इज़राइली हवाई हमलों की निंदा. सुनिए दोपहर 4 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    आज छत्तीसगढ़ के दौरे हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की पार्टी के ढांचे को भंग करने की घोषणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर उद्धव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, गैंगस्टर लॉरेंस के जेल में इंटरव्यू मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, बाबा सिद्दीकी केस में एक और आरोपी गिरफ़्तार और पुणे में जारी है भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में.
    5 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस CEC की दूसरी बैठक बीच में छोड़ निकले राहुल गांधी, PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को भंग करने की घोषणा, आम आदमी पार्टी ने लगाया BJP पर केजरीवाल को जान से मारने की साज़िश का आरोप, ईरान ने सैन्य अभियानों को देखते हुए देश के हवाई क्षेत्र को बंद किया और भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन. सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में
    6 min