5 Minute

5 Minute

By Aaj Tak RadioNewsDaily News
Download on the App Store

All 5 Minute episodes

  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा जारी, केरल और तमिलनाडु के दौरे पर पीएम मोदी, सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार 'पैसिव यूथेनेशिया' यानी इच्छा मृत्यु की दी इजाज़त, अरविंद केजरीवाल ने 'एलपीजी संकट' को लेकर की केंद्र सरकार की आलोचना, गोरखपुर में गैस सिलिंडर को लेकर मारपीट, मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया का विरोध, ईरान के नए सुप्रीम नेता मोजतबा खामेनेई के घायल होने को लेकर लग रही अटकलें और टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने आई कई टीमों की घर वापसी में हो रही देरी पर ICC का बयान, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    सदन को आज संबोधित करेंगे अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर, सुप्रीम कोर्ट ने आज 31 साल के एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी, से देशभर में LPG की भारी किल्लत, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची से फ़ोन पर बातचीत की और ईरान के क़तर, कुवैत और इराक़ में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले. सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें सिर्फ़ 5 मिनट में
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    संसद में लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर बहस जारी, पीएम नरेंद्र मोदी केरल-तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे, रिजर्व बैंक ने ऑनलाइन धोखाधड़ी मुआवजा ड्राफ्ट जारी किया, मार्च में कई राज्यों में तेज गर्मी, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की अब्बास अराग़ची से बात, डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास रिफ़ाइनरी निवेश की घोषणा की, पेंटागन बोला 140 अमेरिकी सैनिक घायल, इस्फ़हान में रूस का कॉन्सुलेट हमलों में नष्ट हुआ, शेयर बाजार में गिरावट और G7 देशों की आपात बैठक आज, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो रही चर्चा के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया, इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, गैस की किल्लत की चर्चाओं के बीच क्या बोले भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री, अजित पवार के विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट के पिता ने लगाए आरोप, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को चेताया और अर्शदीप सिंह पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पश्चिम एशिया संकट के असर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई, जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी, गैस संकट के बीच कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सप्लाई रोकी गई, सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर मुआवजे के लिए नो-फॉल्ट पॉलिसी बनाने को कहा, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा, महिला दिवस पर सुनेत्रा पवार ने कामकाजी महिलाओं के लिए नई योजना घोषित की और ICC ने अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    BJP ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम को मिली इजाजत, ईरान जंग के बीच समुद्र में फंसी 2000 कारें, गणित के पेपर स्कैन में 'गाने का वीडियो' खुलने के आरोप पर सीबीएसई की सफाई, अब दूसरे राज्य में गाड़ी ट्रांसफर कराना होगा आसान, जंग ख़त्म होने के ट्रंप के दावे पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने क्या कहा, ईरान के स्कूल पर हमले की ज़िम्मेदारी पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा, सुनिए सिर्फ 5 मिनट में शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    6 min
  • दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर 10 घंटे चर्चा होगी, राज्यसभा चुनाव में 7 राज्यों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, भारत ने बांग्लादेश को डीजल की खेप भेजी, NCERT ने न्यायपालिका पर विवादित अध्याय के लिए माफी मांगते हुए किताब वापस ली, गैस संकट के बीच केंद्र ने ECA लागू कर LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए, मध्य प्रदेश सरकार 5800 करोड़ का कर्ज लेगी, सुप्रीम कोर्ट ने पुणे पोर्शे केस में आरोपी के पिता को जमानत दी, पाकिस्तान ने तेल संकट के चलते खर्च कटौती के कड़े कदम उठाए और T20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को BCCI ने दिया 131 करोड़ का इनाम. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.
    6 min
  • सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    संसद में आज स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा संभव, राज्यसभा चुनाव में 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे, दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड केस सुनवाई 20 अप्रैल को तय की, सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए, डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर चेतावनी दी, ट्रंप ने की व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन युद्ध पर बातचीत, ब्रेंट क्रूड 8.5% गिरकर 92 डॉलर, अमेरिका ने अफगानिस्तान पर बंधक कूटनीति के आरोप लगाए, एअर इंडिया 60 उड़ानें पश्चिम एशिया भेजेगी और पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ ने खर्च में कटौती योजना घोषित की, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
    5 min
  • रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
    वेस्ट एशिया की जंग पर भारतीय संसद में हंगामा, स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर कल लोकसभा में चर्चा, शरजील इमाम को अंतरिम ज़मानत, ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द, ईरान में अयातुल्ला अली ख़ामेनेई के बेटे मोजतबा नए सुप्रीम लीडर के तौर पर चुने गए और ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइज़री जारी की. सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें सिर्फ़ 5 मिनट में
    5 min
  • शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
    संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के पहले दिन की लोकसभा की कार्यवाही खत्म, ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत पर कई नेताओं ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना आज चौथे दिन भी जारी, समाजवादी पार्टी (सपा) ने असम के आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द कर दिया. सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें सिर्फ़ 5 मिनट में
    6 min