अपने जिले की चिट्ठी

9 साल से फरार वारन्टी गिरफ्तार


Listen Later

झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले मे वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए चलाए अभियान के तहत थाना झालरापाटन पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मारपीट के मामले मे 10 साल से फरार चल रहे 1 स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।जितेन्द्र शेखावत थानाधिकारी थाना झालरापाटन के नेतृत्व मे गठित टीम ने कार्यवाई करते हुए मारपीट के मामले मे फरार स्थाई गिरफ्तारी वारन्टी मोतीलाल गुर्जर निवासी चान्दियाखेडी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। वारन्टी मोतीलाल बाद घटना विगत 9 वर्ष से गांव से फरार होकर जोधपुर मे नाम पता बदल कर मजदूरी कर रहा था। जो कल ही जोधपुर से किसी काम से झालावाड आया था। झालरापाटन बस स्टेण्ड पर वापस जोधपुर जाने के लिये बस के इन्तजार मे खडा था। कि टीम ने मुखबीर की सूचना पर उसे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।
...more
View all episodesView all episodes
Download on the App Store

अपने जिले की चिट्ठीBy Balbahadur Singh