Aapki Soch

Aapki Soch

By Anand GurjarEducationSelf-Improvement
Download on the App Store

Aapki Soch episodes

  • शिव और सती की कहानी | bhagwan shiv ki kahani
    शिव और सती की कहानी | bhagwan shiv ki kahani
    ब्रह्मा के बेटे दक्ष की सती नाम की बेटी थी जो शिवजी से प्रेम करती थी और उनसे विवाह करना चाहती थी। दक्ष अपने आप को शिव से बड़ा मानते थे, इसीलिए उन्होंने सती की बात नहीं मानी। शिव और सती ने दक्ष की इच्छा के बिना ही विवाह कर लिया।
    एक दिन एक समारोह ने शिव ने दक्ष के सामने खड़े होकर उन्हें प्रणाम नहीं किया। दक्ष ने बहुत अपमान महसूस किया। उन्होंने बदला लेने की ठान ली। दक्ष ने एक यज्ञ कराया और उसने शिव को छोड़कर सारे देवताओं को आमंत्रित किया।
    सती को बहुत बुरा लगा। वह अपने पिता से मिलने पहुंच गई। दक्ष ने सबके सामने शिव का अपमान किया। सती यह नहीं सह पाई और उसने यज्ञ की आहुति में कूदकर अपनी जान दे दी।
    क्रोधित होकर शिव ने समूचे ब्रह्मांड को नष्ट करने के लिए विनाशकारी नृत्य तांडव शुरू कर दिया। ब्रह्मा ने प्रकट होकर शिव से क्षमा मांगी। शिव मान तो गए लेकिन उन्होंने दक्ष को शाप दे दिया कि उनका सिर हमेशा बकरी का रहेगा। बाद में सती ने पार्वती के रूप में फिर से जन्म लिया।
    2 min
  • बच्चा जो कभी बूढ़ा नहीं हुआ | शिव जी की व्रत कथा
    बच्चा जो कभी बूढ़ा नहीं हुआ | शिव जी की व्रत कथा
    मृकंदु ऋषि ने, शिव की तपस्या करके पुत्र का वरदान मांगा। शिव प्रकट हुए और पूछने लगे, “तुम अधिक आयु वाला साधारण पुत्र चाहते हो अथवा मात्र 16 वर्ष की आयु वाला बुद्धिमान और तेजस्वी पुत्र चाहते हो?”
    मृकंदु ने सोचा, “अगर मैं बुद्धिमान पुत्र मांगता हूं तो वह 16 वर्ष की उम्र में ही मर जाएगा, लेकिन अगर मैं अधिक आयु वाला पुत्र मांगता हूं तो वह बुद्धिमान नहीं होगा। उन्होंने बुद्धिमान पुत्र मांगा लिया। 
    कुछ ही दिनों में उनकी पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने मार्कंडेय रखा। वह बहुत सुंदर बुद्धिमान दयालु और सभी गुणों से परिपूर्ण था।
    जब मार्कंडेय 16 वर्ष का होने वाला था तो उसके माता-पिता ने उसे उसकी मृत्यु की बात बता दी। मार्कंडेय कहने लगा, “मैं नहीं मरूंगा। मैं शिव की पूजा करूंगा।” उसने हर दिन शिव की पूजा करनी शुरू कर दी। उसके सोल्वे जन्मदिन पर यमराज से लेने आ पहुंचे। मार्कंडेय ने उनसे कहा, “मुझे अपनी पूजा समाप्त कर लेने दो।” यम नाराज हो गए और उन्होंने उसके ऊपर यम पाश फेंका। 
    शिव प्रकट हो गए और उन्होंने यम को यमलोक लौट जाने का आदेश दे दिया और बोले, “वापस पृथ्वी पर मत आना।”
    यम चले गए। उसके बाद से पृथ्वी पर किसी की मृत्यु नहीं हुई। पृथ्वी पर आबादी बहुत बढ़ गई। देवी पृथ्वी शिव के पास गई और कहने लगी, ” मैं इतना भर नहीं उठा सकती। कृपया यमराज को पृथ्वी पर भेजिए।” जब शिव ने इनकार किया तो वह सहायता के लिए पार्वती के पास पहुंची।
    पार्वती ने भी शिव से अनुरोध किया तो शिव भोले, ” यमराज ने मेरे भक्तों का अपमान किया था।” पार्वती ने कहा, “किंतु आपने ही तो कहा था कि मारकंडे 16 वर्ष से अधिक नहीं जिएगा। इसीलिए यमराज उसे लेने गए थे।” शिव निरुत्तर हो गए।  इस पर पार्वती बोली, ” शायद आपका, आश्ये होगा कि मारकंडे सदैव 16 बरस का रहेगा। इसी बात को यमराज समझ नहीं पाए होंगे। शिव तुरंत प्रसन्न होकर बोले, “बिल्कुल यही बात थी” उन्होंने तुरंत यमराज को पृथ्वी पर जाने की अनुमति दे दी और मार्कंडेय सदैव 16 वर्ष का ही रह
    3 min
  • काली की रचना कैसे हुई | शिव शंकर भगवान की कथा
    काली की रचना कैसे हुई | शिव शंकर भगवान की कथा
    दुर्गा अथवा पार्वती के प्रचंड अवतार को ही कहा निकाली कहते हैं। असुरों से युद्ध करते समय दुर्गा ने सोचा कि चंद और मुंड नाम के असुरों को मारने के लिए हिंसक और विनाशक रूप धारण करना चाहिए।
    गुस्से में आकर दुर्गा ने अपने तीसरे नेत्र से तेज बिजली निकाल दी। इस बिजली से नारी की एक काली आकृति प्रकट हुई। उसकी आंखें सुलग रही थी और बाल बिखरे हुए थे। उसकी लाल जीव चमक रही थी। हीरे या सोने के गहनों के बजाय वह मनुष्य  की खोपड़ी की माला पहने हुए थी।
    उसके तीन हाथों में त्रिशूल तलवार और मनुष्य की खोपड़ी थी। चौथे हाथ से वह आशीर्वाद दे रही थी।  पूरी तरह से रक्त पिपासु दिख रही वह देवी असुरों को मारने चल पड़ी। उसने चंद और मुंड को मार डाला। इस तरह उसका नाम चामुंडा पड़ गया। 
    इसके बाद शिव जी प्रकट हुए और उन्होंने काली के विनाश को रोकने के लिए अपने आप को उसके पैरों पर गिरा दीया। शिव को अपने पैरों के नीचे गिरा दे काली को अपनी गलती महसूस हुई और उसने मारकाट बंद कर दी।
    2 min
  • व्यापारी का बेटा | भगवान शिव की कहानियां
    व्यापारी का बेटा | भगवान शिव की कहानियां
    एक धनी व्यापारी था। उसके मन में एक बेटे की चाहत थी। उसने शिव की पूजा की। शिव जी ने उसे पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया लेकिन यह भी कहा कि वह पुत्र केवल 12 वर्ष तक ही जीवित रह पाएगा। व्यापारी ने और अधिक लगन से पूजा पाठ शुरू कर दिया। जब उसका बेटा 11 वर्ष का हुआ तो उसने उसे धर्म की पढ़ाई के लिए काशी भेज दिया। रास्ते में लड़का राजधानी में रुका।
    वहां राजकुमारी का विवाह हो रहा था दूल्हा काना था लेकिन उसका पिता यह बात छुपाना चाहता था। उसने व्यापारी के बेटे से दूल्हे की जगह बैठ जाने को कहा। विवाह के बाद व्यापारी के बेटे ने एक कपड़े पर सारी सच्चाई लिख दी और उसे राजकुमारी को दे दिया। इसके बाद वह काशी चला गया।
    जब राजकुमारी ने कपड़े पर लिखा संदेश पढ़ा तो उसने काने ने दूल्हे को अपना पति मानने से इनकार कर दिया। व्यापारी के बेटे की प्रतीक्षा करने लगी। जब व्यापारी के बेटे की आयु 12 वर्ष की हो गई तो उसकी मौत हो गई। व्यापारी के पूजा पाठ और भक्ति से शिव जी प्रसन्न हो गए। उन्होंने उसको फिर से जीवित कर दिया। व्यापारी का बेटा राजकुमारी को पत्नी के रूप में लेकर घर आ गया।
    2 min

About Aapki Soch

From the publisher's feed

Hindi speech,thoughts, motivation,daily struggle,gazal,day to day routine songs

More shows like Aapki Soch

DJ Ravish Remixes by DJ Ravish

DJ Ravish Remixes

53 Listeners