राजस्थान। जिला-झालावाड़ जेड जे म्यूजिक एन्ड फिल्म्स झालावाड़ द्वारा सामाजिक विषय पर तैयार की गई शार्ट फ़िल्म अभिशाप आगामी 27 तारीख को रिलिज हो रही है।फ़िल्म के मुख्य कलाकार हाडौती संभाग के झालरापाटन के अजय शर्मा, गीतकार महेश मीणा, प्रशांत जांगिड़, सिनेमेटोग्राफर मनोज जांगिड़ व सहयोगी कलाकार असलम अली आदि के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया गया।ZJ ग्रुप झालावाड़ के युवाओं द्वारा बनाई गई फिल्म में सामाजिक कुरूतियो से गरीब वर्ग किस प्रकार पीड़ित होता है।यह
दर्शाया गया है।फ़िल्म के निर्देशक अजय शर्मा द्वारा बताया कि ZJ ग्रुप का उद्देश्य सामाजिक कुरूतियो को दूर करने व जागरूकता को बढ़ाने, साथ ही जिले की प्रतिभाओं को मंच देने का है।