झालावाड़ जिले के अकलेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अकलेरा में भाजपा कांग्रेस की ओर से एक-एक नामांकन दाखिल हुए हैं। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से विजयलक्ष्मी ओर भाजपा की ओर से कैलाशी बाई ने नामांकन दाखिल किए।
कांग्रेस की ओर से विजयलक्ष्मी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीना पारस जैन रामदयाल मीना मोहन जैन पार्षद सलीम मंसूरी वजीर बैग वही भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल के दौरान विधायक गोविन्द रानीपुरिया उपजिला प्रमुख बेनाथ मीना भाजपा नेता विजय न्याति दिनेश मंगल योगेंद्र सोनी पार्षद राकेश बैरवा सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर तहसीलदार रामनिवास मीना ईओ दीपक नागर सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे