झालावाड़ जिले के अकलेरा में लंबे समय बाद फिर से कस्बे में कोरोना के मामले सामने आए है। अभी 2 अकलेरा नगर और एक ग्रामीण क्षेत्र के महुवाखेड़ा में पॉजिटिव सामने आया है। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ सत्येंद्र नोरावत ने बताया कि अकलेरा सामुदायिक चिकित्सालय में आने वाले रोगियों की प्रतिदिन सेंपलिंग की जाती है। इसी दौरान प्रकरण सामने आए हैं। नगर में नई बस्ती क्षेत्र के ताखा जी मंदिर के नजदीक और एक प्रकरण महावीर कॉलोनी में सामने आया है। जबकि एक ग्रामीण क्षेत्र में है। गौरतलब है कि अकलेरा में कोरोना की रफ्तार गत कई दिनों से धीमी गति पर आ गई है ऐसे में फिर से प्रकरण सामने आने पर चिकित्सा विभाग की ओर से सक्रियता बरती जा रही है।