झालावाड़ जिले के अकलेरा में परशुराम सेना की बैठक रविवार शाम को हाड़ौती संभाग अध्यक्ष राहुल शर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के प्रदेश पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित द्वारकाप्रसाद शर्मा एवं मध्य प्रदेश पुजारी संघ महामंत्री पंडित रोहित कुमार शर्मा का बैठक के दौरान सेना अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में समाज उत्थान और युवाओं को संस्कारित करने पर जोर दिया। बैठक में परशुराम सेना तहसील अध्यक्ष पंडित सचिन गौतम गौरव शर्मा निलेश नागर राहुल गौतम राहुल शर्मा रानू शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।